Jagannath Mahto: विशेष विमान से रांची लाए जाएंगे शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो, आज रांची से चेन्नई जाएगा चार्टड प्लेन

Jagannath Mahto: विशेष विमान से रांची लाए जाएंगे शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो, आज रांची से चेन्नई जाएगा चार्टड प्लेन, Education Minister Jagannath Mahto will be brought to Ranchi by special plane today

Jagannath Mahto: विशेष विमान से रांची लाए जाएंगे शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो, आज रांची से चेन्नई जाएगा चार्टड प्लेन

रांची। (भाषा) चेन्नई में इलाज करा रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो अब स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें रांची वापस लाने के लिए सोमवार को यहां से चिकित्सकों को लेकर एक विशेष विमान रवाना हुआ। उनके आज शाम तक वापस आ जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि महतो अब पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें चेन्नई से रांची लाने के लिए आज सुबह नौ बजे एक विशेष विमान रवाना किया गया।

2020 में हुए थे कोरोना वायरस से संक्रमित

विमान में रिम्स क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष डॉ. पीके भट्टाचार्य और औषधि विभाग के डॉक्टर अजीत डुंगडुंग भी गए हैं जो वहां मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर गहन जांच करेंगे और संतुष्ट होने के बाद उन्हें अपनी देखरेख में आज शाम ही रांची लाएंगे। महतो 2020 में सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे।

एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया

रांची के मेडिका अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। उनकी बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर एमजीएम, चेन्नई के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रांची बुलाई गई थी। इसके बाद टीम की सलाह पर महतो को 19 अक्टूबर को चिकित्सकों की देखरेख में एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया था। चेन्नई के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर (एमजीएम) में मंत्री के फेफड़े प्रतिरोपित किए गए और तभी से उनका वहां इलाज जारी था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article