ED RAID: शिवसेना सांसद संजय राउत के घर आज सुबह 7:30 बजे ई डी (ED) की टीम ने छापा मारा हैं। सिर्फ राउत ही नही उनके 2 करीबियों की घर पर भी छपा मारा गया हैं। टीम में करीब 10 से 15 लोग थे। महाराष्ट्र के 1034 करोड़ के पात्रा चाल केस में पुलिस उनसे पूछताछ करने पहुंची। भारी संख्या में पुलिस को ईडी ऑफिस के सामने खड़ा किया गया हैं। इसकी संभावना है की संजय राउत को पूछताछ केलिए दफ्तर लेकर जाया सकता हैं।
कहा जा रहा है की संजय राउत को 27 जुलाई को ईडी ने लेटर भेजा था पर वो पेश नहीं हुए। इसके बाद अधिकारियों ने उनके घर पर छापा मार दिया। जय राउत और उनके विधायक भाई सुनील राउत दोनों इस वक्त अपने भांडुप के बंगले मैत्री पर मौजूद हैं।इतना होने के बाद संजय राउत ने ट्वीट कर अपनी सफाई पेश की। उनका कहना था की वो शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेकर कहते है की उनका इस घोटाले से कोई लेना देना नही है। उनका शिवसेना केलिए लड़ना कभी कम नहीं होगा और वो मरते दम तक समर्पण रहेंगे।
शिवसेना की खिलाफ उद्धव ठाकरे की दल ने जो आरोप लगाए है, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट उसपर सुनवाई करने वाला हैं। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की दिल्ली में उपस्थिति में होगी। इस घटना की जानकारी मिलते ही शिसेना कार्यकर्ता संजय राउत के घर के बाहर बीजेपी के खिलाफ मोर्चा करने जमा हो गए।
संपत्ति जब्त
ईडी ने संजय राउत की नौ करोड़ रुपए और राउत की पत्नी वर्षा की दो करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर लिया है। आरोप है कि रीयल एस्टेट कारोबारी प्रवीण राउत ने पात्रा चॉल में रह रहे लोगों से धोखा किया औरल एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को इस भूखंड पर 3000 फ्लैट बनाने का काम मिला था। इनमें से 672 फ्लैट पहले से यहां रहने वालों को देने थे। शेष MHADA और उक्त कंपनी को दिए जाने थे, लेकिन साल 2011 में इस विशाल भूखंड के कुछ हिस्सों को दूसरे बिल्डरों को बेच दिया गया था।