Advertisment

Eating Almonds Empty Stomach : खाते हैं खाली पेट बादाम, जान लें नफा—नुकसान

Eating Almonds Empty Stomach : खाते हैं खाली पेट बादाम, जान लें नफा—नुकसान eating-almonds-empty-stomach-eat-almonds-on-an-empty-stomach-know-the-pros-and-cons-almonds-benefits-pd

author-image
Preeti Dwivedi
Eating Almonds Empty Stomach : अगर आप भी खाते हैं खाली पेट बादाम, तो ये हो सकते हैं नफा—नुकसान

नई दिल्ली। आपने अक्सर लोगों को खाली Eating Almonds Empty Stomach  पेट बादाम खाते देखा होगा। अक्सर बच्चों को भी खाली पेट बादाम खिलाने की बात कही जाती है। इसकी तासीर गर्म होने के कारण ठंडों में इसका सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है। प्रोटीन, ऊर्जा, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, सोडियम, जिंक, विटामिन बी सिक्स, विटामिन ई आदि महत्वपूर्ण तत्वों से भरपूर बादाम सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाती है। पर क्या आप जानते हैं इसके खाली पेट सेवन से फायदे तो होते ही हैं लेकिन इससे आपको कुछ नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट इस बारे में क्या कहते हैं।

Advertisment

यह भी पढ़े : Soaked Almonds With Raisins Benefits : क्या आपने कभी एक साथ खाई है भीगी किसमिस और बादाम! पीरियड क्रैम्प से मिलेगी निजात

टाइप टू डायबिटीज को करती है कंट्रोल —

फाइबर, लो कार्बोहाइड्रेट और अनसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर बादाम का सेवन शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जा सकता है। इसमें उपस्थित ये तत्व टाइप टू डायबिटीज की रिस्क को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे ब्लड में ग्लूकोज का लेबल कम हो जाता है।

ड्राय स्किन की समस्या होती है दूर —
अगर आप ड्राय स्किन की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आपको खाली पेट बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे स्किन में आयल ले​बल बैलेंस बना रहता है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेट्री गुण ड्राई स्किन की समस्या को दूर कर सकते हैं।

Advertisment

यह भी पढ़े : When To Use Jaggery : आप भी जान लें, डॉक्टर के अनुसार कब नहीं खाना है गुड़, वरना झेलनी पड़ेगी परेशानी

मैमोरी बढ़ाएगा बादाम —
कहते हैं न याददाश्त कमजोर हो रही है तो बादाम खाया करो। जी हां बादाम का उपयोग आपके मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को सही करता है। आपको बता दें बदाम में पाया जाने वाला पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और पॉलिफिनॉल्स याददाश्त को दुरुस्त रखता है। रात भर भीगे हुए बादामों का सेवन आपकी मैमोरी को शार्प करता है।

मिलती है एनर्जी —
आपको बता दें बादाम में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स और फाइबर पोषक तत्व हमारे शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं। इसके सेवन से शरीर की सु​स्ती और थकान दूर होती है। रात को भीगे हुए बादाम के साथ—साथ कुछ मात्रा में सूखे बादाम आपको एनर्जी देते हैं।

Advertisment

आंतो के बैक्टीरिया सुधारने में सहायक —
बादाम की स्किन में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स और फाइबर आंतो के बैक्टीरिया की एक्टिविटी को बढ़ा देते हैं। जिससे इसका सेवन आंतों को दुरुस्त रखता है। जिससे उदर रोगों में आराम मिलता है। उदर रोगियों के लिए खाली पेट बादाम का सेवन एक अच्छा विकल्प है।

यह भी पढ़े :Side Effects of Jaggery Tea : सर्दियों में गुड़ की चाय पीने वाले पढ़ ले ये खबर! बढ़ सकती हैं परेशानियां

ये लोग न करें खाली पेट बादाम का सेवन, हो सकते हैं नुकसान

  • प्रेगनेंट लेडीज को खाली पेट बादाम का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। चूंकि बादाम की तासीर गर्म होती है ऐसे में इन महिलाओं को हो सकता है इसके साइड इफेक्ट हो जाएं।
  • कुछ लोगों को खाली पेट बादाम फूड एलर्जी की समस्या भी पैदा कर देता है। अत: इससे सेवन के पहले विशेषज्ञ की राय ले लें।
  • गैस के मरीजों को भी बादाम के सेवन से पहले अपने शरीर को चैक कर लेना चाहिए। कई बार ये पेट में एसिडिटी की समस्या पैदा कर देता है। इसमें फाइबर होता है जो इस समस्या को बढ़ा सकता है।
Advertisment

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

water soaked almond benefits swasthya samachar soaked almonds health benefits soaked almonds for weight loss soaked almonds benefits soaked almonds soaked almond benefits sehat khabar Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi if you eat soaked almonds on empty stomach how to eat almonds Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP health benefits of soaked almonds health benefits of almonds empty stomach eating almonds on an empty stomach eating almonds in empty stomach eating almonds empty stomach eat soaked almonds on empty stomach eat soaked almonds benefits of soaked almonds benefits of eating soaked almonds benefits of almonds soaked in water benefits of almonds bansal news today bansal mp news today bansal mp news bansal health news ansal tag almonds soak in water almonds health benefits almonds benefits almonds almond benefits ALMOND
Advertisment
चैनल से जुड़ें