Indore Earthquake : मध्यप्रदेश के इंदौर में लगे भूकंप के झटके, लोग घरों से निकले बाहर

Indore Earthquake : मध्यप्रदेश के इंदौर में लगे भूकंप के झटके, लोग घरों से निकले बाहर Earthquake tremors in Indore, Madhya Pradesh vkj

Indore Earthquake : मध्यप्रदेश के इंदौर में लगे भूकंप के झटके, लोग घरों से निकले बाहर

Indore Earthquake : मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश के इंदौर शहर में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक 3.0 भूकंप की तीव्रता मापी गई है। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी। हालांकि भूकंप से किसी के भी हताहत और नुकसान की जानकारी नहीं है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है।

जानकारी के अनुसार भूकंप झटके लगने के बाद लोग घरों से बाहर दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि अचानक घरों का सामान हिलने लगा था। घर में रखे बेड कंपन करने लगे थे। इसके बाद लोग घरों के बाहर निकलने लगे। हालांकि सबकुछ शांत होने के बाद लोग अपने घरों की ओर रवाना हो गए।

वहीं, अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बताया जा रहा रहा है कि यहां भूकंप दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर आया जो भूटान सीमा के निकट वेस्ट कामेंग में सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article