/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Earthquake-in-Delhi.jpg)
गुवाहाटी, एएनआइ/एजेंसियां। इस वक्त असम से एक बड़ी खबर आ रही है। असम में आज सुबह एक बड़ा भूकंप आया। असम में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप के झटकों की तीव्रता 6.4 मापी गई है। नेशनल सेंटर ऑफ़ सिस्मोलॉजी(National Center for Seismology) ने बताया कि असम में आज सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप से असम हिल गया है। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।
https://twitter.com/himantabiswa/status/1387237790287425537
https://twitter.com/ANI/status/1387234929247850499
तीन झटके महसूस किए गए, बंगाल-मेघालय तक पहुंचा भूकंप !
इस भूकंप का केंद्र सोनितपुर था और ये भूकंप 17 किलोमीटर की गहराई पर सुबह 7.51 बजे आया । समाचार एजेंसी पीटीआइ के मुताबिक, जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, असम में एक के बाद एक तीन भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिनमें से 6.4 तीव्रता का भूकंप सबसे तेज था। भूकंप के ये तेज झटके असम के साथ मेघालय और दक्षिणी बंगाल में भी महसूस किए गए।
मुख्यमंत्री की हालात पर नजर
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम में आए तेज भूकंप पर कहा कि असम में बड़ा भूकंप आया है। मैं सभी की भलाई के लिए प्रार्थना करता हूं और सभी से सतर्क रहने का आग्रह करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं सभी जिलों से इसको लेकर अपडेट ले रहा हूं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us