Earthquake News : सुबह 4 बजे कांपी धरती, घरों से बाहर भागे लोग, मौसम विभाग ने की पुष्टि’
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में आज सुबह 4 बजे रहवासियों ने भूकंप Earthquake के झटके महसूस किए। तीन से चार बार भूकंप के झटके लगने से शहरवासियों में खौफ बढ़ गया है। झटकों के बाद नाराज लोगों ने डूंडासिवनी थाने के सामने एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। डूंडासिवनी सहित शहर सभी हिस्सों में भूकंप जैसे कंपन के जोरदार झटके आज सुबह महसूस किए गए। झटकों का असर इतना अधिक था कि गहरी नींद में सो रहे लोगों की नींद भी टूट गई।
सड़क पर आ गए लोग
तेज आवाज के साथ सुबह 3.53 बजे पहली बार लोगों को धरती हिलने का अहसास हुआ। इसके बाद कई बार धरती हिलने से लोग घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। मौसम विभाग पुष्टि इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि सिवनी शहर में आज सुबह 3.3 तीव्रता का भूकंप 3.54 और 4.11 बजे की झटके लोगों ने महसूस किए।
भोपाल मौसम विभाग के विज्ञानी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि सिवनी जिले के 21.92 उत्तरी अक्षांश 79.50 पूर्वी देशांतर के निकट 3.3 रिक्टर तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। भूकंप का केंद्र (एपी सेंटर) 15 किलोमीटर गहराई में स्थित था। हालाकि इस भूकंप से जान-माल का नुकसान होने की खबर नहीं है।
0 Comments