अफगानिस्तान। Earthquake In Afghanistan पाकिस्तान से जुड़े देश में आज सुबह-सुबह भूकंप की बड़ी घटना सामने आई है जहां पर 6.1 तीव्रता से आए भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। जिसके भयंकर झटके के चपेट में आने से कम से कम 250 लोगों की मौत हुई है यह आकंड़ा और बढ़ने की जानकारी मिली है।
आपदा प्रबंधन ने दी जानकारी
आपको बताते चलें कि, इस भूकंप की बड़ी घटना में 250 से ज्यादा की मौत के अलावा 150 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। केंद्र द्वारा बताया गया कि, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के खोस्त शहर से करीब 44 किलोमीटर दूर था और 51 किलोमीटर की गहराई में था। ये भूकंप इतना तेज था कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के लाहौर, मुल्तान, क्वेटा में भी लोगों को झटके महसूस हुए। इसके चपेट में आसपास के इलाके आए है।
रात में पाकिस्तान में आया था भूकंप
आपको बताते चलें कि, बीते दिन मंंगलवार को देर रात पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां रात दो बजकर 24 मिनट पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नही है।