/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/ू6बरपहकस.jpg)
IPL 2023: गुरुवार, 11 मई की शाम आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में युवा क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने बड़ा कारनामा कर दिखाया। दुनिया को चौंकाते हुए जयसवाल ने महज 13 गेंदों में पचासा जड़ दिया, जो पूरे आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी है। वहीं, इस सीजन में जयसवाल ऑरेंज केप होल्डर की लिस्ट में डुप्लेसेसी से केवल 1 रन पीछे है। आरसीबी के कप्तान ने 576 रन बनाए हैं, जबकि जायसवाल के बल्ले से 575 रन निकले हैं।
[caption id="attachment_217934" align="alignnone" width="1327"]
यशस्वी जायसवाल[/caption]
ईडन गार्डन्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए जयसवाल ने 47 गेंदों में नाबाद 98 रन की पारी खेली। वहीं, संजू सैमसन ने 29 गेंदों में नाबाद 48 रनों का योगदान दिया। दोनों की पारियों की बदौलत राजस्थान ने 13.1 ओवर में ही 150 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।
इसी बीच स्टार कमेंटेटर आकाश चोपड़ा से बात करते हुए उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जायसवाल अपने संघर्ष और कड़ी मेहनत के बारे में भी बात कर रहे हैं।
महज 11 साल की उम्र में सपने पूरे करने के लिए गए मुंबई
उत्तर प्रदेश के भदोही गांव में एक मामूली परिवार में पैदा हुए जायसवाल ने क्रिकेटर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए महज 11 साल की उम्र में मुंबई चले गए थे। मुंबई में क्रिकेटिंग करियर के शुरूआती पड़ाव में जयसवाल ने अपना जीवन चलाने के लिए आजाद मैदान के बाहर पानी पुरी और फल तक बेचा है। कभी कभी तो उन्हें खाली पेट भी सोना पड़ता था।
जायसवाल के करियर ने तब उड़ान भरी जब कोच ज्वाला सिंह ने उन्हें आजाद मैदान में पहचान लिया। महज 17 साल की उम्र में साल 2018 में जायसवाल ने क्रिकेट में डेब्यू किया। इतनी कम उम्र में जयसवाल ने एक यूथ टूर्नामेंट में दोहरा शतक जड़ दिया।
यह भी पढ़ें- MP News: आतंकियों को लेकर गृहमंत्री का बड़ा खुलासा, संदिग्धों में तीन हिन्दूओं ने अपनाया था इस्लाम
वहीं, जब भारत के लिए अंडर -19 वर्ल्ड कप 2020 में जयसवाल को मौका मिला, तो उन्होंने इसकी पूरा फायदा उठाया। वर्ल्ड कप में जायसवाल ने एक शतक और चार अर्धशतक की मदद से 400 रन बना डाले। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए जायसवाल को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया।
फिर क्या था यशस्वी जयसवाल सफलता की सिढ़ी चढ़ते गए। राजस्थान रॉयल्स ने जायसवाल को 2.4 करोड़ रुपये में साइन किया और अभी कर टीम के साथ जुड़े हुए है। उधर एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह युवा प्रतिभावान खिलाड़ी बहुत जल्द इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते नजर आएगा।
यह भी पढ़ें- CBSE Board 10th Result 2023: 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी, जानिए कितने प्रतिशत रहा रिजल्ट
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us