E Scooters Price: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की कीमतों में भारी गिरावट, जानें किस ई-स्कूटर पर आपको होगा कितना फायदा!

E Scooters Price: ई-स्कूटर बनाने वाली प्रमुख कंपनियों ने कीमतें घटाई है। पूरी खबर पढ़िए बंसल न्यूज डिजिटल पर...

E Scooters Price: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की कीमतों में भारी गिरावट, जानें किस ई-स्कूटर पर आपको होगा कितना फायदा!

   हाइलाइट्स

  • ई-स्कूटर बनाने वाली प्रमुख कंपनियों ने घटाई कीमतें
  • ई-स्कूटर के प्रमुख मॉडल की कीमतों में 25% तक गिरावट
  • ई-स्कूटर की कीमतों में 12 से 25 हजार रुपये तक की कमी

E Scooters Price: आप क्या इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिये ही है। ई-स्कूटर के दामों में भारी गिरावट आई है।

आइये आपको बताते हैं कि मार्केट में अब आपको किस प्राइज पर ई-स्कूटर मिलेगी और ये कितनी सस्ती हुई है।

   अंतरिम बजट में मिले थे संकेत

E-Scooters-Price-Gemopai

केंद्र के अंतरिम बजट में ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बात के संकेत दे दिये थे कि आने वाले दिनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों (E Scooters Price) में गिरावट होगी।

   इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के सस्ते होने की ये वजह

E-Scooters-Price-TVS

दरअसल, इलेक्ट्रिक वाहनों में उपयोग होने वाली बैटरी के दामों में गिरावट आई है। इसकी वजह से इन्हें बनाने वाली कंपनी ने इनकी कीमतें (E Scooters Price) घटा दी हैं।

संबंधित खबर: Big Discount on Cars: फोर व्हीलर पर 3.25 लाख तक का डिस्काउंट; इस तारीख तक है मौका! जानें किस गाड़ी पर मिल रही कितनी छूट!

   25 हजार रुपये तक सस्ते हुए ई-स्कूटर

E-Scooters-Price-Okaya

कई इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियों ने अपने प्रमुख मॉडलों की कीमतों में 20-25 हजार रुपए (25%) तक कमी (E Scooters Price) की है। इन्होंने एंट्री लेवल मॉडलों की कीमतों में औसतन 15-17% तक कटौती की है।

   प्रमुख मॉडलों में इतनी आई गिरावट

E-Scooters-Price-Ather

ओला इलेक्ट्रिक S1X+ और एथर एनर्जी 450S में 25 हजार रुपये की गिरावट आई है। ओकाया फास्ट F4 में 18 हजार, टीवीएस iQube में 15 हजार और जेमोपाई रायडर में 12 हजार रुपये की कमी (E Scooters Price) आई है।

ये भी पढ़ें: OnePlus Watch 2 : 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हुई वनप्लस वॉच 2, जानें कीमत और फीचर

   मिल सकती है अतिरिक्त छूट!

E-Scooters-Price-Ola

दाम घटाने के पीछे मुख्य वजह टू-व्हीलर EV को ज्यादा अफोर्डेबल बनाकर उसकी बिक्री बढ़ाना है। हालांकि कंपनियां मॉडल के अनुसार आपको अतिरिक्त छूट (E Scooters Price) भी दे सकती है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article