Dutch Nobel Prize: भारतीय मूल की प्रोफेसर डॉ. जॉयीता गुप्ता को मिला सर्वोच्च सम्मान, जानिए पूरी खबर

भारतीय मूल की प्रोफेसर डॉ. जॉयीता गुप्ता ने किया है जहां पर उनके जलवायु परिवर्तन रोकथाम के क्षेत्र में काम को लेकर नीदरलैंड में विज्ञान के सर्वोच्च पुरस्कार स्पिनोजा से सम्मानित किया गया।

Dutch Nobel Prize: भारतीय मूल की प्रोफेसर डॉ. जॉयीता गुप्ता को मिला सर्वोच्च सम्मान, जानिए पूरी खबर

Dutch Nobel Prize: भारत के नाम दुनिया में रोशन करने का कारनामा भारतीय मूल की प्रोफेसर डॉ. जॉयीता गुप्ता ने किया है जहां पर उनके जलवायु परिवर्तन रोकथाम के क्षेत्र में काम को लेकर नीदरलैंड में विज्ञान के सर्वोच्च पुरस्कार स्पिनोजा से सम्मानित किया गया।

हर साल दिया जाता है सम्मान

आपको बताते चलें, इस सर्वोच्च सम्मान को डच नोबेल पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता जो हर साल नीदरलैंड में अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुसार कार्य करने वाले दुनिया के सबसे अच्छे शोधकर्ताओं को दिया जाता है।

13 करोड़ की प्राइज मनी वाला सौंपा सम्मान

आपको बताते चलें, पुरस्कार से सम्मानित जॉयीता एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय (यूवीए) में पर्यावरण और विकास की प्रोफेसर हैं। जहां पर हेग में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान नीदरलैंड के शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति मंत्री रॉबर्ट डिकग्राफ ने 13 करोड़ रुपये का इनाम सौंपा है। इस पुरस्कार को लेने के बाद डॉ. जॉयीता ने प्राइज मनी को वैज्ञानिक अनुसंधान और ज्ञान के इस्तेमाल से संबंधित गतिविधियों पर खर्च करने की बात कही है।

Image

बता दें, जॉयीता गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय, गुजरात विश्वविद्यालय और हार्वर्ड लॉ स्कूल से पढ़ाई करने के बाद व्रीजे यूनिवर्सिटिट एम्स्टर्डम से पीएचडी की उपाधि हासिल की। वह 2013 से व्रीजे यूनिवर्सिटिट एम्स्टर्डम के ग्लोबल साउथ में पर्यावरण और विकास की प्रोफेसर हैं।

उत्कृष्ट कार्य के लिए एनडब्ल्यूओ ने कही बात

यहां पर जॉयीता गुप्ता को सम्मान देने के बाद एनडब्ल्यूओ ने कहा कि, जॉयीता इस दिशा में कार्य कर रही हैं कि जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न होने वाले वितरण संबंधी मुद्दों को सुशासन के माध्यम से कैसे हल किया जा सकता है। उनका तर्क है कि जलवायु परिवर्तन के परिणामों का अमीर और गरीब के बीच संबंधों पर सीधा प्रभाव पड़ता है।

वह कहती हैं कि उनका प्रयास जलवायु परिवर्तन रोकथाम के लिए एक वैश्विक व्यवस्था बनाने की दिशा में काम करना है। उनके शोध का केंद्र जलवायु संकट, संभावित समाधान और न्याय के बीच संबंध को समझना है। सम्मान को लेकर भारतीय दूतावास ने एक्स पर पुस्कार समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, डॉ. जॉयीता गुप्ता को डच रिसर्च काउंसिल (एनडब्ल्यूओ) के प्रतिष्ठित स्पिनोजा पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई।

ये भी पढ़ें

MP Transfer News: पांढुर्णा और मैहर को मिला पहला कप्तान, 12 IPS के हुए तबादले

CG Elections 2023: बीजेपी की संभावित सूची पर घमासान जारी, नेता कर रहे ये काम

Mission Raniganj Twitter Review: जबरदस्त है रेस्क्यू फिल्म का फर्स्ट हाफ, जानिए लोगों को कैसा लगा अक्षय का अभिनय

MP News: एमएसपी पर उपज बेचने की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, अब इस दिन तक करा सकते हैं पंजीयन

MP News: 70 हजार बिजलीकर्मी आज से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर, सरकार ने लगाया एस्मा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article