Durga Puja 2023: कोलकाता में राम मंदिर के तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर है। इस दौरान वह कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे।

Durga Puja 2023: कोलकाता में राम मंदिर के तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

कोलकाता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर है। इस दौरान वह कोलकाता में एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भाजपा पार्षद और पूजा समिति के अध्यक्ष ने ये कहा

शाह करीब तीन बजे कोलकाता पहुंचेंगे और कुछ घंटे यहां रहने के बाद शाम को नई दिल्ली लौटेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पार्षद और पूजा समिति के अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अमित शाह जी शाम करीब चार बजे हमारी ‘संतोष मित्रा स्क्वायर’ पूजा समिति के पंडाल का उद्घाटन करेंगे।’’ बता दें राम मंदिर के तर्ज पर बना दुर्गा पूजा पंडाल है।

शाह ने इससे पहले 2019 में भी शहर के पूर्वी किनारे पर स्थित साल्ट लेक में ‘बी जे ब्लॉक’ सामुदायिक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया था।भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई ने 2020 में अपना स्वयं का दुर्गा पूजा समारोह शुरू किया था और वह ऐसा करने वाली राज्य की पहली और एकमात्र पार्टी बनी थी। इसके बाद 2021 और 2022 में भी दुर्गा पूजा समारोह आयोजित किए गए।

बहरहाल, भाजपा की राज्य इकाई ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह 2023 से पूजा का आयोजन नहीं करेगी।

https://twitter.com/ANI/status/1713701256165023768

ये भी पढ़ें:

Laughter Benefit: हंसना है स्वास्थ्य के लिए बूस्टर, जानिए कैसे यह कई बीमारियों को कर सकता है दूर

Amit Shah CG visit: आज छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह, रमन सिंह समेत 4 प्रत्‍याशियों का कराएंगे नामांकन

Train Accidents In India: बेहतरीन निगरानी सिस्टम के बावजूद भी हो रहे गंभीर ट्रेन हादसे, सामने आए ये कारण, पढ़े पूरी रिपोर्ट

Bastar Dussehra: विधि-विधान से मनाई जोगी बिठाई रस्म, गड्ढे में इतने दिनों तक बैठता है जोगी 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article