दुर्ग कलेक्‍टर का बड़ा एक्‍शन: 70 डॉक्‍टर्स और कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, 3 दिन में जवाब नहीं दिया तो संकट में नौकरी

Chhattisgarh Durg Collector Hospital Inspection Update; छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान अस्पताल के स्टाफ की मनमानी और लापरवाही सामने

Durg Collector Action

Durg Collector Action

Durg Collector Action: छत्‍तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान अस्पताल के स्टाफ की मनमानी और लापरवाही सामने आई। कलेक्टर ने इस गंभीर मामले को लेकर तत्काल कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल (Durg Collector Action) से 2 पूर्व सीएस (चिकित्सा अधीक्षक) और आरएम (रिसोर्स मैनेजर) नदारत थे। इसके चलते उन्हें नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, अस्पताल के 70 डॉक्टर्स और 10 कर्मचारियों को भी नोटिस भेजा है। सभी को नोटिस का तीन दिनों में जवाब देना है। यदि संतुष्‍ट जवाब नहीं दे पाए तो नौकरी संकट में रह सकती है।

3 दिन के अंदर देना होगा जवाब

CG Durg Collector Action

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस (Durg Collector Action) जारी करते हुए 3 दिन के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों की बेहतर देखभाल और अस्पताल की व्यवस्था में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। इस औचक निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में लापरवाही बरती गई तो सख्‍त एक्‍शन लिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: CGPSC 2024 प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्‍ट जारी: मेंन्‍स परीक्षा के लिए 3 हजार 737 कैंडिडेट्स का चयन

ये खबर भी पढ़ें: कार से कैश बरामद: रायपुर में कार से ले जा रहे थे 1 करोड़ 70 लाख; चेकिंग के दौरान पुलिस ने किया जब्‍त, कैश देख पुलिस दंग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article