दुमका के रामगढ़ थाने में पुलिस हिरासत में मौत

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

दुमका (झारखण्ड), 12 जनवरी (भाषा) झारखंड के दुमका जिले के रामगढ़ थाने में सोमवार की रात एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत हो गयी।

पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने मौत की पुष्टि की तथा बताया कि मृतक का नाम तुलीराम बास्की है जो भुस्कीबाड़ी गाँव का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि सोमवार की शाम बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति रामगढ़ थाना क्षेत्र के दामोडीह गाँव पहुँचे थे। संदेहास्पद लगने पर गाँव वालों ने दोनों का पीछा किया और उन्हें भुस्कीपहाड़ी गाँव के पास पकड़ लिया। गाँव वालों को उनके पास एक देशी कट्टा मिला जिसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। उनमें से एक तुलाराम बास्की की सोमवार रात्रि रामगढ़ थाने में मौत हो गयी।

पुलिस हिरासत में हुई मौत पर डीआईजी सुदर्शन मंडल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि हिरासत में हुई मौत को लेकर जाँच टीम गठित की गयी है। इस मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘न्यायिक हिरासत में मौत को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशानिर्देश के अनुसार कार्रवाई की जा रही हैं।’’

भाषा सं. इन्दु मानसी

मानसी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article