Noida News: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा की वजह से नोएडा मेट्रो से काफी यात्रियों ने किया सफर, टूटा ये बड़ा रिकॉर्ड

नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि 12 जुलाई को नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो से 88,646 यात्रियों ने सफर किया।

Delhi Metro: अब मेट्रो टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, फोन से हीं फटाफट करें टिकट

नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने बृहस्पतिवार को बताया कि 12 जुलाई को नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो से 88,646 यात्रियों ने सफर किया, जो इस मेट्रो में एक दिन में यात्रियों की सर्वाधिक संख्या हैं।

एनएमआरसी ने बताया कि एक्वा लाइन पर सवारियों की संख्या में वृद्धि का एक कारण इस सप्ताह ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम है। उसने बताया कि इस सप्ताह आयोजित ‘श्रीमद्भगवद कथा’ के दौरान 12 जुलाई को 88,646 यात्रियों ने सफर किया। इससे पहले 11 जुलाई को 58,231 और 10 जुलाई को 54,516 यात्रियों ने सफर किया था।

अब ग्रेटर नोएडा चल रही बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा की वजह से यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। सोमवार को एक्वा मेट्रो में 54,516 यात्रियों ने सफर किया था। कथा की शुरुआत मंगलवार से हुई थी। इस दिन यात्रियों की संख्या बढ़कर 58,231 तक पहुंच गई और बुधवार को पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए।

ये भी पढ़ें : Aaj Ka Panchang: आज इस दिशा में यात्रा करने से बचना होगा, क्या कहता है आज का पंचांग

जानकारी के मुताबिक दिव्य दरबार के वक्त अचानक से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कई महिलाएं बेहोश हो गईं वहीं कइयों को नंगे पैर भागने से करंट लगने की भी सूचना है। घटना की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस की व्यवस्था की गई।

ये भी पढ़ें :

MP News: कमलनाथ के गढ़ को घेरने की बड़ी तैयारी, केंद्रीय नेतृत्व ने लोकसभा विस्तारक को भेजा पातालकोट

Himalaya Herbs Benefits: हिमालय में समाया है गंभीर बीमारियों का इलाज, जानिए जड़ी बूटी रेवंद चीनी के बारे में

Ganja Smuggler Arrested: इस साल की गांजा स्मगलिंग की सबसे बड़ी खेप जब्त, संयुक्त अभियान से मिली बड़ी सफलता

Aaj Ka Mudda: अप्रत्याशित फैसले जल्द आएंगे नजर, फेरबदल साधेंगे चुनावी फैक्टर

Scorpion Facts: शराब डालते ही बिच्छू क्यों मर जाता है? जानें वजह

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article