हाइलाइट्स
-
राज्यसभा में बिल पास कराने में होगी परेशानी
-
राज्यसभा में NDA के 101 सांसद
-
बहुमत के आंकड़े से 12 सांसद कम
Rajya Sabha: केंद्र सरकार को कोई भी बिल राज्यसभा से पास कराने में परेशानी हो सकती है। राज्यसभा में बीजेपी के पास 86 सीटें हैं। सहयोगी दलों को मिलाकर NDA के पास 101 सीटें हैं। ये बहुमत के आंकड़े से 12 सांसद कम है। 4 साल बाद राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या 90 से नीचे गई है।
राज्यसभा में फिलहाल 245 सांसद
बीजेपी के 4 मनोनीत सदस्य 13 जुलाई को रिटायर हो गए थे। राज्यसभा में कुल सांसदों की संख्या 245 होती है, लेकिन फिलहाल 226 सांसद हैं। बहुमत का आंकड़ा 113 है। इस हिसाब से NDA के पास 12 सांसद कम हैं। इस हिसाब से सरकार को राज्यसभा से बिल पास कराने के लिए परेशान होना पड़ सकता है।
NDA को सीटें मिलने की उम्मीद
राज्यसभा की खाली सीटों पर जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को 7 राज्यों से सीटें मिलने की उम्मीद है। NDA के गणित के हिसाब से उसे बिहार, महाराष्ट्र और असम से 2-2 सीटें मिल सकती हैं। वहीं मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और त्रिपुरा से 1-1 राज्यसभा सीट मिल सकती है।
सरकार का समर्थन करेंगे नामित सदस्य
जिन 4 सदस्यों को राज्यसभा में नॉमिनेट किया गया है। वे भी सरकार का समर्थन करेंगे, क्योंकि उन्हें सदन में सरकार ही लाई है। सामान्य रूप से राज्यसभा में नामित सदस्य स्वतंत्र होते हैं। परंपरागत रूप से वे उसी दल का समर्थन करते हैं, जिसने उसे नामित किया है।
10 साल में 44 से 101 तक पहुंची थी बीजेपी
राज्यसभा में बीजेपी सांसदों की संख्या जून 2022 में 90 थी। इसके बाद चुनाव में बीजेपी ने 11 सीटें जीती थीं। 1990 में पहली बार ऐसा हुआ था, जब किसी पार्टी ने 100 का आंकड़ा पार किया था। 2014 में राज्यसभा में बीजेपी के 55 और 2019 में 78 सांसद थे। अब बीजेपी सांसदों की संख्या 90 से नीचे 86 हो गई है।
राज्यसभा में 19 सीटें खाली
राज्यसभा में फिलहाल 19 सीटें खाली हैं। इनमें जम्मू-कश्मीर से 4 और नामित सदस्यों की 4 सीटें हैं। वहीं बाकी की 11 सीटें अलग-अलग राज्यों से हैं। इसमें मध्यप्रदेश, असम, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा, तेलंगाना, त्रिपुरा और राजस्थान हैं। 10 सीटें राज्यसभा सांसदों के लोकसभा चुनाव लड़ने और जीतने की वजह से खाली हुई हैं।
एक सीट दलबदल के बाद खाली
राज्यसभा की एक सीट भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता के कांग्रेस में जाने से खाली हुई है। BRS नेता केशव राव कांग्रेस में शामिल हो गए। अभी तक चुनाव आयोग ने राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया है।
ये खबर भी पढ़ें: जोमैटो ने 133 रुपए के मोमोज के बदले कस्टमर को दिए 60 हजार रुपए, जानें ऐसा कैसे हुआ
7 मनोनीत सदस्य किसी दल से नहीं
राज्यसभा से जो मनोनीत सदस्य रिटायर हुए हैं, उनमें राम शकल, सोनल मानसिंह, राकेश सिन्हा और महेश जेठमलानी शामिल हैं। 7 मनोनीत सदस्य किसी भी दल से नहीं हैं। उन्होंने किसी दल की सदस्यता नहीं ली है।