/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/08/Monsoon-Update-2024-1-1.webp)
Monsoon Update 2024: केरल के वायनाड में मानसून की बारिश (Monsoon Update 2024) अपना कहर बरपा रही है। कुदरत के कहर के आगे अब तक 155 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, दूसरी तरफ राजधानी दिल्ली में लोग बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यहां पर हल्की बारिश के बाद उमस और गर्मी से अपना डेरा फिर जमा लिया है। वहीं, कुछ राज्यों में इतनी अधिक बारिश हो रही है कि वहां पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और पूरा जनजीवन इससे प्रभावित हो गया है। चलिए आपको बताते हैं कैसा रहने वाला बारिश का हाल।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1818555809594589687
केरल में रेड अलर्ट जारी
केरल के वायनाड में आसमानी आफत टूट रही है। भारी बारिश (Monsoon Update 2024) के कारण जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहा है, जिसके कारण अब तक इसमें 155 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, करीब 200 लोगों इस प्राकृतिक आपदा में घायल हुए हैं, जबकि 90 लोगों की तलाश जारी है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने केरल के कई स्थानों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें वायनाड भी शामिल है।
https://twitter.com/ANI/status/1818213992470560841
जबकि कुछ स्थानों पर येलो अलर्ट जारी है। केरल की 8 नदियों (Monsoon Update 2024) के लिए केंद्रीय जल आयोग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कीचेरी, कबानी, पुलनथोडु, गायत्री, कदलुंडी, भरतपुझा, करुवन्नूर और थोडुपुझा समेत 8 नदियों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जल आयोग ने जानकारी दी है कि यह सभी आठ नदियां खतरे के निशान को पार कर चुकी है।
मुंबई का मानसून का हाल
देश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाली मुंबई (Mumbai Monsoon Update 2024) में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने मुंबई में ऑरेंज अलर्ट (Monsoon Update 2024) जारी किया है।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1818520881691521164
आईएमडी के अनुसार यहां पर एक अगस्त से तीन अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान है। जबकि मुंबई के अलावा ठाणे और पालघर के लिए भी तीन अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में बारिश
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Monsoon Update 2024)) में लोग बेसब्री से बारिश की राह ताक रहे हैं। 28 जून को ही दिल्ली में मानसून (Monsoon Update 2024) ने दस्तक दे दी थी, लेकिन बारिश का इंतजार दिल्लीवासी 31 जुलाई तक कर रहे हैं। हल्की बारिश के बाद एक बार फिर उमस और गर्मी अपना डेरा जमा लेती है, जिसके कारण लोग काफी परेशान है।
https://twitter.com/Indiametdept/status/1818558759012352272
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के अंतिम दिन दिल्ली वासियों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है और आज यहां भारी बारिश के आसार बने हुए हैं। साथ ही मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि आगामी दो दिनों में बारिश के बाद यहां का मौसम सुहावना हो जाएगा, जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी।
उत्तराखंड में स्कूल बंद
मौसम विभाग ने देवभूमि उत्तराखंड (UK Monsoon Update 2024) में भी अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार टिहरी, पौड़ी, देहरादून, चंपावत, नैनीताल, हरिद्वार समेत गई स्थानों पर बारिश का रेड अलर्ट जारि किया है।
वहीं, भारी बारिश के कारण देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और टिहरी में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। जबकि आपदा कंट्रोल विभाग ने लोगों को पहाड़ों पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी है और अनावश्यक कारणों से घरों से बाहर निकलने से भी मना किया है।
ये भी पढ़ें- UPSC Chairman: कौन हैं प्रीति सूदन? जो संभालेंगी UPSC अध्यक्ष पद की कमान; कोरोना काल में बटोरी थीं खूब सुर्खियां
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us