Ducati Motorcycle Price Hike: जनवरी से बढ़ जाएंगी सभी मॉडल की कीमतें, जाने कंपनी ने क्यों लिया फैसला

Ducati Motorcycle Price Hike: जनवरी से बढ़ जाएंगी सभी मॉडल की कीमतें,  जाने कंपनी ने क्यों लिया फैसला

मुंबई।  इटली की सुपरबाइक विनिर्माता कंपनी डुकाटी के मोटरसाइकिल के सभी मॉडल की कीमतें भारत में एक जनवरी से बढ़ जाएंगी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने नहीं बताया कितने बढ़ेगे दाम

हालांकि उसने यह नहीं बताया कि मूल्य वृद्धि कितनी होगी। डुकाटी इंडिया ने एक बयान में कहा कि उसकी मोटरसाइकिल की पूरी श्रृंखला के दाम एक जनवरी 2023 से बढ़ जाएंगे। इसमें कहा गया कि लागत का भार कुछ समय से कंपनी स्वयं पर ले रही थी लेकिन कच्ची सामग्री, उत्पादन और लॉजिस्टिक्स से संबंधित लागत में वृद्धि की वजह से उसे कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article