Advertisment

रसगुल्ले बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारने के पहले प्रशासन ने दिलाया था ऑर्डर, गंदगी के बीच बन रही थी मिठाई

author-image
Bansal News
रसगुल्ले बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारने के पहले प्रशासन ने दिलाया था ऑर्डर, गंदगी के बीच बन रही थी मिठाई

भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में छैना ( रसगुल्ले) बनाने की दाे फैक्ट्री Bhind district drum full of rasgulla  पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अधिकारी गंदगी देखी तो उनके होश उड़ गए। अधिकारियों को एक फैक्ट्री के टॉयलेट में रसगुल्ले से भरा ड्रम मिला तो वही दूसरी ओर चासनी में मक्खियां पड़ी थीं। जिसके बाद अधिकारियों ने छैना ( रसगुल्ले) को फैक्ट्री के सामने ही सरकारी जमीन पर 10 फीट गहरा गड्ढा खुदवाकर उसमें 3 क्विंटल छैना, 2 क्विंटल दूध सहित अन्य सामग्री फेंककर नष्ट कराया। फैक्ट्री में गंदगी पाई जाने के बाद अधिकारियों ने इसे सील कर दिया।

Advertisment

दाे फैक्ट्री संचालित हो रही थी
जानकारी के अनुसार भिंड जिले के एमजेएस काॅलेज के सामने स्वतंत्र नगर में छैना ( रसगुल्ले) बनाने की दाे फैक्ट्री संचालित हो रही थी। गुरूवार को फैक्ट्री पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने दबिश दी। फैक्ट्रियों में गंदगी के बीच छैना ( रसगुल्ले) बनता हुआ मिला। जिसके बाद प्रशासन ने फूड सेफ्टी ऑफिसर को बुलाकर इनके सैंपल कराए।

बघेल की फैक्ट्री पर भी दबिश दी
पुलिस और प्रशासन को लंबे समय से शहर में नकली छैना बेचे जाने की खबरें मिल रही थीं।इसी के चलते टीम ने छैना फैक्ट्री पर दबिश दी। इसके बाद पुलिस ने इस फैक्ट्री के पीछे मुन्नेश बघेल की फैक्ट्री पर भी दबिश दी। वहां भी यही स्थिति मिली।

प्रशासन ने ही दिलाया था ऑर्डर
बताया जा रहा है कि सीएसपी आनंद राय ने ही एक व्यक्ति से अरविंद बघेल की फैक्ट्री पर 2.5 क्विंटल छैना बनाने का ऑर्डर दिलाया था। साथ ही एडवांस में कुछ रुपए भी दिए थे। वहीं तहसीलदार प्रमोद गर्ग ने भी बुधवार की शाम पहुंचकर 50 किलो छैना बनाने का ऑर्डर दे दिया। जब सूचना कंफर्म हो गई तो गुरुवार को पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से छापा मारा जहां से 2.5 क्विंटल छैना, 25 किलो पनीर, 15 किलो दूध की क्रीम, 80 किलो दूध सहित अन्य सामान मिला।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज toilet rasgulla Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi MP Breaking News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MJS College Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP full drum full of rasgulla drum Bhind district drum full of rasgulla Bhind district Bhind
Advertisment
चैनल से जुड़ें