Advertisment

ड्रग्स मामला: मुंबई के प्रसिद्ध ‘मुच्छड़ पानवाला’ दुकान का मालिक तिवारी गिरफ्तार

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुंबई, 12 जनवरी (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो ने मादक द्रव्यों से जुड़े एक मामले में मंगलवार को मुंबई में प्रसिद्ध 'मुच्छड़ पानवाला' की दुकान के एक मालिक रामकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया। एनसीबी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Advertisment

दक्षिण मुंबई के केंप्स कॉर्नर में स्थित पान की यह दुकान बहुत प्रसिद्ध है, क्योंकि यहां कुछ मशहूर हस्तियां अक्सर आती रहती हैं।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की एक टीम ने पूछताछ के बाद तिवारी को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि मादक द्रव्यों से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान तिवारी का नाम सामने आया था। इस मामले में शनिवार को खार और बांद्रा इलाके से 200 किलोग्राम मादक पदार्थों के साथ एक ब्रिटिश नागरिक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisment

अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए नशीले पदार्थों में गांजा, 'ओजी कुश' (एक प्रकार का भांग) और मारिजुआना जैसे मादक पदार्थ शामिल थे। उनमें से कुछ अमेरिका से लाए गए थे।

तिवारी को एनसीबी ने सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था और उसका बयान दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया।

Advertisment

उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है।

भाषा कृष्ण शाहिद

शाहिद

Advertisment
चैनल से जुड़ें