Advertisment

ड्रग्स मामला: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद गिरफ्तार

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुंबई, 13 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीर खान को ड्रग्स मामले में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को गिरफ्तार किया।

Advertisment

केन्द्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि मलिक के दामाद समीर खान को दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट स्थित एनसीबी के कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। खान सुबह लगभग 10 बजे वहां पहुंचे और कई घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

सूत्रों ने बताया कि ड्रग्स मामले के एक आरोपी और उनके बीच 20,000 रुपये का कथित ऑनलाइन लेन-देन का मामला सामने आने के बाद एजेंसी ने उन्हें तलब किया। इस मामले में ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी और दो अन्य को पिछले सप्ताह 200 किलोग्राम मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि एजेंसी ने मंगलवार को मुंबई के प्रसिद्ध मुच्छड़ पानवाला दुकान के एक मालिक रामकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया।

Advertisment

भाषा अर्पणा प्रशांत

प्रशांत

Advertisment
चैनल से जुड़ें