Advertisment

नशीले पदार्थों संबंधी जांच: एनसीबी ने महाराष्ट्र के मंत्री के दामाद के घर छापा मारा

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुंबई, 14 जनवरी (भाषा) स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के दामाद समीन खान के आवास पर बृहस्पतिवार को छापा मारा।

Advertisment

खान को नशीले पदार्थों संबंधी एक मामले में एनसीबी ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। इस मामले में ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी और दो अन्य को पिछले सप्ताह 200 किलोग्राम मादक पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी के एक दल ने बृहस्पतिवार को उपनगरीय बांद्रा में खान के आवास पर छापा मारा, जहां से कुछ भी जब्त नहीं किया गया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद, एनसीबी की टीम ने जुहू इलाके में भी छापा मारा और छापेमारी का अभियान जारी है।

Advertisment

एनसीबी ने खान को कई घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।

सूत्रों ने बताया कि ड्रग्स मामले के एक आरोपी और उनके बीच 20,000 रुपये का कथित ऑनलाइन लेन-देन का मामला सामने आने के बाद एजेंसी ने उन्हें तलब किया।

गौरतलब है कि एजेंसी ने मंगलवार को मुंबई के प्रसिद्ध मुच्छड़ पानवाला दुकान के एक मालिक रामकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया था।

भाषा सिम्मी नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें