Advertisment

Water in Copper Utensils: तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर को मिलेगा बीमारियों से निजात, जानें क्या होते हैं फायदे

Water in Copper Utensils: तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर को मिलेगा बीमारियों से निजात, जानें क्या होते हैं फायदे

author-image
Manya Jain
Water in Copper Utensils: तांबे के बर्तन में पानी पीने से शरीर को मिलेगा बीमारियों से निजात, जानें क्या होते हैं फायदे

Water in Copper Utensils: हर किसी के लिए पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए डॉक्टर भी कहते हैं कि पूरे दिन भर में 8-10 ग्लास पानी पीना कई बीमारियों से निजात दिलाने में मदद करता है। लेकिन आयुर्वेद में हमेशा से तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने के फायदे बताता है।

आयुर्वेद का कहना है कि शरीर से जुड़ी सारी समस्याएं को दूर रख पाने में तांबे में रखा हुआ पानी फायदा करता है. इसलिए आज हम आपको इसके कुछ ऐसे फायदे बता रहे हैं, जो हर किसी के लिए लाभदायक है। तांबे के बर्तन में पानी पीना एक प्राचीन आयुर्वेदिक परंपरा है जिसे आज भी बहुत जरूरी माना जाता है।

पहले के जमाने के तांबे के बर्तन ही खाने पिने में इस्तेमाल करते थे लेकिन अब धीरे धीरे इनका प्रचलन हटता जा रहा है। आइये जानें तांबे के बर्तन में पानी पीने के क्या फायदे होते हैं।

Advertisment

पानी की शुद्धता 

कॉपर में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पानी को शुद्ध करते हैं और उसमें मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और माइक्रो बैक्टीरिया को ख़त्म करते हैं। यह पानी को प्राकृतिक रूप से शुद्ध और सुरक्षित बनाता है।

मिनरल से भरपूर

कॉपर से शरीर में आवश्यक ट्रेस मिनरल की कमी पूरी होती है। कॉपर शरीर में कई एंजाइमों की क्रियाशीलता को बढ़ाता है, जो हमारे मेटाबोलिज्म को सही रखते हैं और शरीर की ऊर्जा स्तर को ऊँचा बनाए रखते हैं। इसके अलावा, यह खून की गुणवत्ता को सुधारता है और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। कॉपर, आयरन के साथ मिलकर, लाल ब्लड सेल्स को बनाने में मदद करता है।

पाचन तंत्र में सुधार

कॉपर के बर्तन में पानी पीने से पाचन तंत्र में सुधार होता है। यह गैस, अपच, और पेट की समस्याओं को कम करता है और पाचन को अच्छा बनाता है। कॉपर पानी को एल्कलाइन बनाता है, जिससे शरीर में एसिडिटी को नियंत्रित करने में मदद मिलती है और शरीर के पीएच स्तर को संतुलित करता है।

Advertisment

झुर्रियां होती हैं कम 

यह त्वचा की गुणवत्ता में सुधार करता है। कॉपर, एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाता है और त्वचा की झुर्रियों और बुढ़ापे के लक्षणों को कम करता है। यह त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है।

हड्डियों की मजबूती

कॉपर का पानी पीने से जोड़ों और हड्डियों में मजबूती आती है। यह गठिया और अन्य जोड़ों की समस्याओं में राहत प्रदान करता है और हड्डियों की मजबूती को बढ़ाता है। कॉपर, शरीर के कोलेजन उत्पादन में मदद करता है, जो हड्डियों और जोड़ों की संरचना के लिए महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें:

IRCTC Ladakh Package: केवल कुछ हजार रुपये में करें लद्दाख की सैर, खाने की फैसिलिटी के साथ रुकने की भी मिलेगी सुविधा

Advertisment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें