Advertisment

डीआरडीओ और सेना ने निर्मित की भारत की पहली स्वदेशी मशीन पिस्तौल: रक्षा मंत्रालय

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली,14 जनवरी (भाषा) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय सेना ने भारत की नौ एमएम की पहली स्वदेशी मशीन पिस्तौल तैयार की है।

Advertisment

रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि सेना के महू स्थित इनफैंट्री स्कूल और डीआरडीओ के पुणे स्थित आयुध अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान ने हथियार का डिजाइन तैयार किया है और इसे बनाया भी है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सशस्त्र बलों में विभिन्न अभियानों में व्यक्तिगत हथियार के तौर पर और साथ ही उग्रवाद तथा आतंकवाद रोधी अभियानों में भी यह पिस्तौल दमदार साबित होगी।

भाषा

शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल

Advertisment
चैनल से जुड़ें