Advertisment

आधुनिक खेती पद्धति ने कई देशों की खेती उजाड़ दी : डॉ. मोहन भागवत

Bhopal News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि आधूनिक खेती पद्धति ने कई देशों की खेती उजाड़ दी है।

author-image
Bansal news
आधुनिक खेती पद्धति ने कई देशों की खेती उजाड़ दी : डॉ. मोहन भागवत

   हाइलाइट्स

  •  बनखेड़ी में ‘नर्मदांचल सुमंगल संवाद का आयोजन
  • मनुष्यता का विकास ही मनुष्य का विकास है : डॉ. मोहन भागवत
  • संस्थाओं ने दी सामाजिक कार्यों की जानकारी
Advertisment

Bhopal News: मध्य प्रदेश के बनखेड़ी में आयोजित ‘नर्मदांचल सुमंगल संवाद’ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने विकास और भारतीय खेती की पंरपरा को समझाते हुए कहा कि हमारे देश में हजारों वर्षों से खेती की जा रही है लेकिन भूमि बंजर नहीं हुई। पर आज की पद्धति ने कई देशों की खेती उजाड़ दी है। 

publive-image

हमारी संस्कृति ने कहा है कि व्यक्ति का सुख परिवार के सुख से और परिवार का सुख गांव सुखी होने से आता है तथा गांव जनपद के और जनपद राष्ट्र के सुख से सुखी होता है। (Bhopal News) हम सभी ने अपनी परंपरा का महत्व समझ समाज की सकारात्मक ऊर्जा को साथ ले ग्राम विकास और पर्यावरण के कार्य को करना ही होगा।

ग्राम विकास तथा पर्यावरण गतिविधि के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि मनुष्यता का विकास ही मनुष्य का विकास है। केवल आर्थिक साधन और अधिकार प्राप्त कर लेना विकास नहीं कहलाता।

Advertisment

   भूमि और वृक्षों से संवाद की है आवश्यकता

Bhopal News

इस अवसर भैयाजी जोशी ने नदी, भूमि और वृक्षों से संवाद की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने संघ से इतर समाज की सज्जन शक्ति के द्वारा चलाए जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना की। 

भाऊसाहब भुस्कुटे न्यास के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम विकास तथा पर्यावरण गतिविधि के चयनित 100 सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सरसंघचालक डॉ. भागवत एवं निवर्तमान सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने समग्र ग्राम विकास, गौ संवर्धन, जल तथा पर्यावरण के लिए प्रयासरत संस्थाओं के द्वारा  किये जा रहे कार्यों के वृत्तांत को सुना (Bhopal News)।

Advertisment

   संस्थाओं ने दी सामाजिक कार्यों की जानकारी 

Bhopal News

‘नर्मदांचल सुमंगल संवाद’ में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने सामाजिक कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की। भाऊ साहब भुस्कुटे न्यास ने संस्कार, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, जैविक कृषि, पर्यावरण, गौ सेवा व संवर्धन आदि क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों तथा ‘मेरा गांव मेरा तीर्थ’ योजना की विस्तृत जानकारी दी।

Bhopal News

 प्रांत के आदर्श प्रभात ग्राम, (Bhopal News)। जैसे– राजगढ़ जिले के ग्राम झिरी, बासौदा जिले के ग्राम झूकरजोगी तथा दतिया जिले के भरसूला गांव के कार्यों की जानकारी भी सरसंघचालक के सामने प्रस्तुत की गई।

 इसके साथ की सामाजिक समिति हरदा एवं सिवनी मालवा की पर्यावरण जैविक कृषि समिति ने अपने स्तर पर किये जा रहे प्रभावी गौ संवर्धन, वृक्षारोपण, स्वरोजगार, जैविक कृषि तथा संस्कार पक्ष पर किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया। वहीं, संस्था ‘नर्मदा समग्र’ ने नदी को जीवमान इकाई मानकर वैज्ञानिक पद्धति से किये जा रहे कार्यों तथा राष्ट्रीय–अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अभी तक किये गये प्रयासों पर वीडियो प्रस्तुति दी।

Advertisment

यह भी पढें..

भर्ती का भर्ता: MP की हर शिक्षक भर्ती में विवाद, हाईकोर्ट में 10 हजार कैंडिडेट ने लगा रखी हैं 200 याचिकाएं

MP Summer Travel Places: गर्मियों में बना रहें हैं घूमने का प्लान, तो एमपी की इन 4 ठंडी जगाहों को लिस्ट में करें शामिल

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें