Donald Trump House : व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद ये होगा ट्रंप का स्थायी पता, महासागर का दिखता है शानदार नजारा

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Donald Trump House फ्लोरिडा में पाम बीच तट के पास स्थित अपने मार-ए-लागो एस्टेट को व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद अपना स्थायी आवास बनाएंगे।

Donald Trump House : व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद ये होगा ट्रंप का स्थायी पता, महासागर का दिखता है शानदार नजारा

वाशिंगटन, (भाषा) अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Donald Trump House फ्लोरिडा में पाम बीच तट के पास स्थित अपने मार-ए-लागो एस्टेट को व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद अपना स्थायी आवास बनाएंगे। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।  न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक व्हाइट हाउस में ट्रंप के आखिरी दिन निकले ट्रकों को पाम बीच में उनके मार-ए-लागो आवास पर जाते देखा गया।

अच्छा खासा समय व्यतीत किया है

ट्रंप ने कथित तौर पर बुधवार सुबह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण से कुछ घंटों पहले मार-ए-लागो जाने की योजना बनाई है।  राष्ट्रपति के तौर पर अपने चार सालों के कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने मार-ए-लागो में अच्छा खासा समय व्यतीत किया है जिसे “विंटर व्हाइट हाउस” भी कहा गया।  राष्ट्रपति ने सितंबर 2019 में अपने कानूनी निवास को न्यूयॉर्क शहर के ट्रंप टावर से बदलकर मार-ए-लागो कर लिया था।

महासागर का शानदार नजारा दिखता है

लंबे समय तक न्यूयॉर्क में रहे 74 वर्षीय ट्रंप ने 1985 में एक करोड़ डॉलर में यह घर खरीदा था और इसे एक निजी क्लब में बदल दिया था जो बीते चार सालों के दौरान उनका शीतकालीन घर रहा।
करीब 20 एकड़ में फैले इस स्टेट में 128 कमरे हैं ।स एस्टेट के सामने अटलांटिक महासागर का शानदार नजारा दिखता है और क्लब की सदस्यता खरीदने वालों के लिये यह खुला है।

ट्रंप को हर साल मिलेगी मोटी रकम

अमेरिकी राष्ट्रपति पद से हटने के बाद डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को सालाना सिक्योरिटी और ट्रांसपोर्ट पर खर्च करने के लिए 10 लाख अमेरिकी डॉलर मिलेंगे. इसके अलावा उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप को पांच लाख डॉलर दिए जाएंगे.

राजनीति में आगे क्या करेंगे?

6 जनवरी को कैपिटल हिल हिंसा से पहले भड़काऊ भाषण को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर चल रहा महाभियोग चलता रहेगा और अगर सीनेट में दोषी पाए जाते हैं तो वे आगे कोई भी चुनाव नहीं लड़ सकेंगे. इस हिंसा से पहले माना जा रहा था कि ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के मुख्य सदस्य बने रहेंगे या 2024 में फिर से राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगे या पार्टी में किंगमेकर की भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन अब महाभियोग पर फैसला होने के बाद ही यह तय हो पाएगा.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article