Doha Flight Postpone: 139 यात्रियों को लेकर दोहा जा रहा विमान रनवे से वापस लौटा ! तकनीकी खराबी आई सामने

Doha Flight Postpone: 139 यात्रियों को लेकर दोहा जा रहा विमान रनवे से वापस लौटा ! तकनीकी खराबी आई सामने

चेन्नई। Doha Flight Postpone  चेन्नई से 139 यात्रियों को लेकर दोहा जा रहे एक निजी विमान में शुक्रवार तड़के उड़ान भरने की तैयारी के दौरान तकनीकी खराबी का पता चला, जिसके बाद विमान रनवे से वापस लौट गया। हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

139 यात्रयो को विमान से उतारा

अधिकारी ने कहा कि विमान हवाईपट्टी पर उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी गड़बड़ी का पता चला और पायलटों ने रनवे से वापस लौटने की अनुमति मांगी। उन्होंने बताया कि 139 यात्रियों को विमान से उतारा गया और शहर के होटलों में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि तकनीकी समस्या का समाधान होने के बाद यात्रियों के गंतव्य के लिए आगे बढ़ने की संभावना है। विमान में चालक दल के पांच सदस्य थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article