मासूम को 5 आवारा कुत्ते नोंच रहे थे, इस युवक ऐसे बचाई बच्ची की जान, दिल दहला देने वाला Video

एक बार फिर राजधानी भोपाल में आवारा कुत्तों ने children attacked dog in bhopal मासूम पर हमला कर दिया। घटना शनिवार शाम 4.15 बजे की बताई जा रही है। आदमखोर कुत्तों ने बच्ची को कई जगह पर काट लिया बच्ची की हालत गंभीर हालत मेें अस्पताल ले जाया गया

मासूम को 5 आवारा कुत्ते नोंच रहे थे, इस युवक ऐसे बचाई बच्ची की जान, दिल दहला देने वाला Video

भोपाल। एक बार फिर राजधानी भोपाल में आवारा कुत्तों ने children attacked dog in bhopal मासूम पर हमला कर दिया। घटना शनिवार शाम 4.15 बजे की बताई जा रही है। आदमखोर कुत्तों ने बच्ची को कई जगह पर काट लिया बच्ची की हालत गंभीर हालत मेें अस्पताल ले जाया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि घटना बागसेवनिया थाना क्षेत्र के अंजली विहार फेस वन कॉलोनी की है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि यहां आवारा कुत्तों का आतंक है, इसकी शिकायत नगर निगम में कई बार कर दी गई है उसकी बात भी नगर निगम के अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। बच्ची के साथ हुई इस घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में आक्रोश है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि अगर समय पर स्थानीय युवक मौके पर नहीं पहुंच जाता तो बच्ची की जान भी जा सकती थी।

ये है मामला
बागसेवनियां की अंजली विहार फेस-1 कॉलोनी में बच्ची पर 5 आवारा कुत्तों ने हमला किया। बच्ची के सिर, कान और हाथ में गहरे घाव हुए हैं। चेहरे के साथ ही पेट, कमर और कंधे पर भी चोट लगी है। जानकारी के अनुसार एक कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान में दमोह निवासी राजेश बंसल मजदूरी करते हैं। उनकी तीन साल की बेटी गुड्‌डी पास ही खेल रही थी, तभी वहां झुंड में आए कुत्तों ने गुड्‌डी पर हमला किया। वह दौड़कर आई, लेकिन कुत्तों ने उसे चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद बच्ची को किसी तरह से बचाया गया। फिर परिजन लहूलुहान हुई गुड्डी को जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे यहां पर बच्ची को हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। वहां से इलाज के बाद घर भेजा दिया गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article