Doctors Strike: केंद्र सरकार ने कहा- हड़ताल खत्म करें डॉक्टर्स, मांगों के लिए बनेगी कमेटी, गृह मंत्रालय को हर 2 घंटे में रिपोर्ट देंगे राज्य

Doctors Strike: केंद्र सरकार ने डॉक्टर्स से हड़ताल खत्म करने की बात कही है। मांगों को लेकर एक कमेटी बनाई जाएगी।

Doctors Strike Central government told doctors to end the strike

Doctors Strike: कोलकाता रेप केस को लेकर देशभर के डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं। शनिवार को हड़ताल का 8वां दिन रहा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने 24 घंटे के लिए सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं देने की बात कही है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टर्स से हड़ताल खत्म करने को कहा है। केंद्र सरकार डॉक्टर्स मांगों के लिए कमेटी बनाएगी। गृह मंत्रालय ने राज्यों को हर 2 घंटे में कानून व्यवस्था की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं।

डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर गृह मंत्रालय के राज्यों को निर्देश, हर 2 घंटे में दें कानून व्यवस्था की रिपोर्ट

स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा ?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टर्स से हड़ताल खत्म करने की बात कही है। मंत्रालय ने बयान जारी करके कहा कि डॉक्टरों की मांग को लेकर कमेटी बनाई जाएगी। सुरक्षा के लिए राज्य सरकारों से भी सुझाव मांगे जाएंगे।

IMA की मांग

स्वास्थ्य मंत्रालय के फैसले से पहले IMA चीफ ने कहा कि इमरजेंसी सेवाएं छोड़कर अस्पतालों में कामकाज बंद है। हमारी मांग है कि डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। हमने ऐसा कुछ नहीं मांगा जो सरकार नहीं कर सकती है।

dr strike

dr strike

[caption id="attachment_625607" align="alignnone" width="775"]dr dtrike भोपाल एम्स में हड़ताल पर डॉक्टर्स[/caption]

डॉक्टर्स क्या मांग रहे ?

1. डॉक्टरों पर हिंसा रोकने के लिए केंद्रीय कानून बने, जिसमें 2019 के प्रस्तावित हॉस्पिटल बिल में एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 में 2023 में किए गए संशोधन शामिल हो।

2. अस्पतालों में एयरपोर्ट की तरह सुरक्षा प्रोटोकॉल हो। सुरक्षा सुविधाओं के साथ अस्पतालों को सेफ जोन घोषित किया जाए। CCTV-सिक्योरिटी गार्ड्स के प्रोटोकॉल का पालन हो।

3. कोलकाता रेप-मर्डर की पीड़ित 36 घंटे की ड्यूटी पर थीं। आराम के लिए कोई जगह नहीं थी। अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए रेस्टिंग एरिया बनाया जाए।

4. कोलकाता रेप-मर्डर केस की एक तय समय सीमा में प्रोफेशनल जांच हो। आरोपियों को कड़ी सजा मिले।

5. पीड़ित के परिवार को सम्मानजनक मुआवजा मिले।

निर्भया की मां ने मांगा ममता का इस्तीफा

निर्भया की मां ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। निर्भया की मां ने कहा कि वे इस घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहीं हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

आरोपी का होगा साइकोलॉजिकल टेस्ट

रेप केस में CBI आरोपी संजय रॉय का साइकोलॉजिकल टेस्ट कराएगी। अधिकारियों का कहना है कि सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) से मनोवैज्ञानिक और व्यवहार विश्लेषकों की टीम टेस्ट करने के लिए दिल्ली से कोलकाता पहुंच गई है।

ये खबर भी पढ़ें: मुंबई में बाल-बाल बची महिला: सुसाइड के लिए अटल सेतु से लगाई छलांग, कैब ड्राइवर ने बाल पकड़कर खींचा

9 अगस्त को हुई थी ट्रेनी डॉक्टर के साथ दरिंदगी

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या हुई थी। 14 अगस्त को देर रात इसी अस्पताल में हिंसा हुई थी, इसके बाद IMA ने देशभर में प्रदर्शन करने का फैसला किया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article