/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/mask-1.png)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) से मचे कोहराम (corona) के बीच ऑक्सीजन और रेमडेसिविर के लिए हाहाकार है। कहीं बेड तो कहीं ऑक्सीजन के लिए लोग मदद की पुकार रहे हैं। ऐसी स्थितियों पर टिप्पणी करते हुए स्वास्थ्य मामलों पर नीति आयोग के सदस्य (doctor)वीके पॉल ने कहा कि परिस्थितियां ऐसी हैं कि बिना जरूरत के बाहर ना जाएं और घर के अंदर परिवार के साथ रहने पर भी मास्क का प्रयोग करें। मास्क पहनना बहुत जरूरी है। अपने घर पर लोगों को बुलाने से बचें।
In this COVID19 situation, please don't go out unnecessarily, and even within the family wear a mask. It is very important to wear a mask. Do not invite people into your home: Dr. VK Paul, Member-Health, Niti Aayog pic.twitter.com/hSp7IeuJGl
— ANI (@ANI) April 26, 2021
कोरोना पॉजिटिव का फिजिकल एक्सपोजर कम होना चाहिए
उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावित नहीं होने दे सकते। वास्तव में वैक्सीनेशन को बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं माहवारी के समय भी वैक्सीन का टीका लगवा सकती है। इस बारे में बहुत सारे सवाल पूछे जा रहे हैं और इसका जवाब हां है। माहवारी के समय भी महिलाएं वैक्सीन का टीका लगवा सकती है, टीकाकरण को टालने की कोई आवश्यकता नहीं है।
पीरिएड्स के दौरान वैक्सीनेशन सुरक्षित
महिलाओं से जुड़े एक जरूरी सवाल पर सरकार ने कहा है कि मासिक धर्म या माहवारी (पीरिएड्स) के दौरान भी वैक्सीन लगवाना सुरक्षित है।
ऑक्सीजन का बेहतर इस्तेमाल करना बहुत महत्वपूर्ण
दूसरी ओर एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि मौजूदा वक्त में ऑक्सीजन का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना बहुत महत्वपूर्ण है। बेवजह की अफरातफरी का माहौल बनाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें संक्रमण के मामलों में कमी लानी होगी और अस्पताल के संसाधनों का बेहतर उपयोग करना होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us