इमारतों को हरे कपड़े से क्या ढका जाता है, जानिए रोचक तथ्य

इमारतों को हरे कपड़े से क्या ढका जाता है, जानिए रोचक तथ्य do you know why under construction building covered with the green cloth vkj

इमारतों को हरे कपड़े से क्या ढका जाता है, जानिए रोचक तथ्य

Green Cloth : आपने कई बार देखा होगा की जब भी कोई बड़ी इमारत का निर्माण किया जाता है तो उस इमारत को हरे रंग के कपड़े से ढक दिया जाता है। ये हरा कपड़ा कंस्ट्रक्शन साइट पर कई जगाहों पर देखा जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है की आखिरकार कंस्ट्रक्शन साइट पर इमारतों को हरे कपड़े से क्यों ढका जाता है? इमारतों को ढांकने के लिए हरे रंग के अलावा किसी अन्य रंग के कपड़े का इस्तेमाल क्यों नहीं किया जाता। ये सवाल आपके मन में कभी तो आया होगा। तो आइए बताते है इस हरे रंगे के कपड़े के पीछे की पूरी कहानी।

दरअसल, जहां भी कंस्ट्रक्शन का काम होता है, वहां पर धूल मिटटी बिल्डिंग से सिमेंट उड़ता है। जिसकी वजह से आसपास के रहने वालों को धूल से दिक्कते होती है। इसलिए किसी बिल्डिंग का काम शुरू किया जाता है तो उसे हरे रंग के कपड़े से ढक दिया जाता है। क्योंकि ऐसा करने से धूल मिट्टी बाहर नहीं आती है।

आखिर हरा कपड़ा ही क्यों?

बिल्डिंग को पकड़े से क्यो ढ़ंका जाता है यह तो आपने जान लिया। लेकिन अब आपके मन में एक सवाल घूम रहा होगा की आखिरकार हरे रंग के कपड़े का ही इस्तेमाल क्यों किया जाता है। सफेद या फिर लाल रंग के कपड़े का इस्तेमाल क्योंकि नहीं किया जाता। आखिर हरा रंग ही क्यों? दरअसल, हरा रंग दूर से दिखाई देता है। रात के समय में थोड़ी सी भी रोशनी पड़ने पर हरे रंग का कपड़ा रिफलेक्ट करने लगता है। इसलिए बिल्डिंगों को हरे रंग के कपड़े से ढक दिया जाता है।

ये भी बड़ा कारण

अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग को हरे कपड़े से ढकने के पीछे की वजह यह बताई जाती है कि ऊंचाई पर काम करने वाले वर्कर का ध्यान न भटके या फिर खुद को अचानक से इतनी ऊंचाई पर देखकर वो विचलित ना हो। ऐसे में बिल्डिंग को कपड़े से ढक दिया जाता है। इसके साथ ही इसका एक और कारण ये भी बताया जाता है कि कई लोग ऊंची इमारतों को देखते हैं। ऐसे में बिल्डिंग में काम कर रहे लोगों पर किसी तरह का मानसिक दबाव न बने। इसलिए बन रही बल्डिंग को हरे रंग के कपड़े से ढक दिया जाता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article