Advertisment

शांति प्रक्रिया को लेकर ऐतिहासिक अवसर हाथ से न जाने दे अफगानिस्तान का नेतृत्व: कुरैशी

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 12 जनवरी (भाषा) पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को कहा कि इस्लामाबाद अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया का समर्थन करता रहेगा।

Advertisment

उन्होंने अफगानिस्तान के नेतृत्व से देश में दीर्घकालिक शांति बहाल करने का ऐतिहासिक मौका हाथ से नहीं जाने देने का अनुरोध किया।

अफगानिस्तान के हज्ब-ए-वहदत-ए-इस्लामी के नेता उस्ताद मोहम्मद करीम खलीली तथा उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान कुरैशी ने कहा कि सभी पक्षों को देश में हिंसा को रोकने के लिये प्रयास करने चाहिये।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक के दौरान पाकिस्तान-अफगानिस्तान संबंधों और अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया की प्रगति पर चर्चा की गई।

Advertisment

विदेश मंत्री ने एक बार फिर दोहराया कि पाकिस्तान शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध अफगानिस्तान का हिमायती रहा है।

बैठक के दौरान कुरैशी ने कहा कि अफगान नेतृत्व को अंतर-अफगान वार्ताओं के जरिये देश में दीर्घकालिक शांति बहाल करने के लिये ऐतिहासिक अवसर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिये।

उन्होंने सभी पक्षों से हिंसा में कमी लाने के लिये कदम उठाते हुए संघर्ष विराम की ओर बढ़ने का अनुरोध किया।

Advertisment

वहीं करीम खलीली ने अफगानिस्तान को निरंतर और विशेषकर शांति प्रक्रिया में समर्थन देने के लिये पाकिस्तान का आभार व्यक्त किया।

अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के प्रतिनिधियों ने दिसंबर के अंत में कहा था कि वे शांति वार्ता को लेकर प्रारंभिक समझौते पर पहुंच गए हैं।

भाषा जोहेब उमा

उमा

Advertisment
चैनल से जुड़ें