Alert! इस फर्जी ऐप को ना करें डाउनलोड, वरना होगा बड़ा नुकसान

Alert! इस फर्जी ऐप को ना करें डाउनलोड, वरना होगा बड़ा नुकसान

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बुधवार को लोगों को Co-WIN नाम के किसी भी मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने और उन पर अपनी निजी जानकारी शेयर करने से मना कर दिया है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार की तरफ से एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई है। सरकार द्वारा जारी इस ट्वीट में बताया है कि यह केंद्र सरकार का ऑफिशियल Co-WIN App नहीं है। इस ऐप से मिलते-जुलते नाम के कई ऐप हैं जो आपसे आपकी पर्सनल इंफरमेशन मांग रहे हैं। इसके अलावा कई ऐप्स तो ऐसे भी हैं जिन्हें 10 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है, जिससे की यूजर्स बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर दी जानकारी

Co-WIN को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट किया है कि कुछ धोखेबाजों ने सरकार के आने वाले आधिकारिक प्लेटफॉर्म के समान नाम वाला Co-WIN ऐप बनाया है, ये ऐप स्टोर्स पर हैं, इन्हें डाउनलोड या इन पर निजी जानकारी को शेयर नहीं करें।

https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1346787347308847104

जल्द किया जाएगा Co-WIN ऐप को लॉन्च

सरकार के मुताबिक, Co-WIN ऐप को वैक्सीनेशन के पूरे प्रोसेस की जानकारी के लिए लॉन्च किया जाएगा। इस ऐप के जरिए कोविड-19 वैक्सीन के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। गूगल प्ले स्टोर पर CoWIN ऐप बिलकुल मुफ्त होगा और यूजर्स इसे आसानी से जाउनलोड कर पाएंगे। बता दें कि, सरकार के मुताबिक 13 जनवरी से वैक्सीन का पहला डोज दिया जा सकता है।

12 भाषाओं को सपोर्ट करेगा Co-WIN

वैक्सीनेशन में लगे हेल्‍थवर्कर्स और लोगों को जानकारी देने के 12 भाषाओं में SMS भेजे जाएंगे। इस ऐप पर अपना नाम रजिस्टर करने के बाद वेरिफिकेशन के लिए टाइमिंग और डेट के बारे में भी आपसे जानकारी ली जाएगी। CoWIN ऐप के जरिए आप यूनिक हेल्थ आईडी भी जेनरेट कर सकते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद ऐप पर दी गईं गाइडलाइंस जरूर पढ़ लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article