पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए द्रविड मुनेत्र कड़गम (DMK) ने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पुडुचेरी में विधानसभा की 30 सीटों के लिए मतदान 6 अप्रैल को एक चरण में होगा। चुनाव के नतीजे 2 मई को घोषित होंगे। यहां डीएमके अपने पूर्व सहयोगी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। पुडुचेरी में फिलहाल राष्ट्रपति शासन है। 22 फरवरी को पुडुचेरी की कांग्रेस की वी नारायणसामी की सरकार अल्पमत में आने के कारण गिर गई थी।
DMK releases a list of 12 candidates for the Puducherry assembly elections pic.twitter.com/oXHUXnOAZu
— ANI (@ANI) March 13, 2021
पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगा दिया
साल 2016 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि डीएमके ने 9 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। चुनाव में कांग्रेस के 15 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी जबकि डीएमके के टिकट पर दो प्रत्याशी विधानसभा पहुंचे थे। नारायणसामी के इस्तीफे के बाद किसी भी राजनीतिक दल ने प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया। जिसके बाद पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया।
सरकार अल्पमत में आ गई थी
पुडुचेरी में इस साल मई में विधानसभा का कार्यकाल खत्म होना था। लेकिन इससे पहले ही कई कांग्रेस विधायकों और बाहर से समर्थन दे रहे डीएमके के एक विधायक के इस्तीफे के कारण केन्द्रशासित प्रदेश की सरकार अल्पमत में आ गई थी। 24 फरवरी को विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले मुख्यमंत्री नारायणसामी के इस्तीफे के कारण कांग्रेस सरकार गिर गई थी।