Indore Nagar Nigam: फिर चर्चा में आया इंदौर नगर निगम, कचरा गाड़ी को बनाया डीजे, फिल्मी धुनों पर धुएं के छल्ले उड़ाते नजर आए निगम कर्मचारी

Indore Nagar Nigam: फिर चर्चा में आया इंदौर नगर निगम, कचरा गाड़ी को बनाया डीजे, फिल्मी धुनों पर धुएं के छल्ले उड़ाते नजर आए कर्मचारी

इंदौर। पूरे देश में स्वच्छता के लिए जाने वाले इंदौर शहर के निगम कर्मचारियों की काफी सराहना की जाती है। पूरे शहर के डोर टू डोर कचरा उठाने वाले कर्मचारियों के काम को भी काफी प्रोत्साहन मिलता है। लेकिन सोमवार देर रात निगम कर्मचारियों ने इसके उलट काम किया है। यहां देर रात डोर टू डोर कचरा उठाने वाली गाड़ी को डीजे बना दिया। यहां कचरे की गाड़ी पर तेज आवाज में फिल्मी गीतों की धुन पर कर्मचारी धुंए के छल्ले उड़ाते नजर आए।

इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसकी काफी आलोचना भी की जा रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि निगम के वाहन की छत पर कुछ युवा नाच रहे हैं। वहीं  सिगरेट के छल्ले भी उड़ते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं इस गाड़ी पर नाच रहे युवाओं के हाथों में शराब की बोतलें भी दिख रहीं हैं। इस मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

निगम ने नहीं दिया कोई आधिकारिक बयान…
बता दें कि यह गाड़ी डोर टू डोर कचरा उठाने वाली है। इस गाड़ी पर जोन-6 और वार्ड क्रमांक 27 लिखा हुआ है। वाहन का नंबर mp09 9541 दिखाई दे रहा है। इस गाड़ी के सामने और छत पर तेज आाज में फिल्मी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए गए। इतना ही युवाओं के हाथ में शराब की बोतलें भी दिखीं। साथ ही तेज संगीत पर नाचते हुए सिगरेट के छल्ले भी उड़ते दिखाई दिए। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि नगर निगम की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। बता दें कि इंदौर स्वच्छता के लिए पूरे देश में जाना जाता है। यहां की साफ-सफाई के चर्चे पूरे देश में हैं। कई बार पूरे देश में इंदौर सफाई के मामले में नंबर 1 भी रह चुका है। हालांकि पिछले दिनों बुजुर्गों को गाड़ी में भरने को लेकर नगर निगम की काफी  किरकिरी हुई थी।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password