Diwali Puja 2025 Shubh Muhurat: ये है दिवाली पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, यहां देखें दुकान-घर पर पूजा करना कब होगा शुभ

Diwali Puja 2025 Shubh Muhurat: ये है दिवाली पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, यहां देखें दुकान-घर पर पूजा करना कब होगा शुभ diwali-puja-2025-shubh-muhurat-sthir-chal-lagn-dukan-gher-ke-liye-puja-ka-muhurat-date-time-astro-hindi-news-pds

Diwali Puja 2025 Shubh Muhurat

Diwali Puja 2025 Shubh Muhurat

Diwali Puja 2025 Shubh Muhurat: साल का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली इस साल 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। विद्वानों के बीच चर्चा के बाद दीपावली की तिथि को लेकर असमजस्य समाप्त हो गया है। इसके बाद यदि आप दीपावली पूजन के समय और शुभ मुहूर्त को लेकर असंजस में हैं तो चलिए जानते हैं कि दीपावली पर दुकान और घरों के लिए पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

घर पर दिवाली पूजन स्थिर लग्न में क्यों करना चाहिए

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार दीपावली का पूजन जब घर पर करना हो तो इसके लिए स्थिर लग्न देखनी चाहिए। स्थिर लग्न में पूजन सबसे शुभ माना जाता है। क्योंकि स्थिर लग्न में लक्ष्मी जी की पूजा करने से उनका स्थाई निवास होता है। इसलिए इस समय घर का पूजन सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।

दुकान का दिवाली पूजन चर लग्न में क्यों करना चाहिए

दुकान पर दीपावली पूजन के लिए चर लग्न श्रेष्ठ माना जाता है। इस लग्न में व्यवसाय के लिए पूजा करने से बिजनिस में तरक्की मिलती है। इससे लक्ष्मी चलायमान रहती हैं।

दीपावली पर राहुकाल कब से है

diwali puja shubh muhurat 2025 Pandit ramgovind shastri

20 अक्टूबर को दीपावली के दिन सुबह 7:30 से 9:00 बजे रहेगा। इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं की जाती है। इसलिए इस दौरान दीपावली पूजन नहीं करें।

घर पर पूजा के लिए स्थिर लग्न के शुभ मुहूर्त

1- सुबह में वृश्चिक स्थिर लग्न :

8:23 AM से 10:39 AM

2- दोपहर में कुंभ स्थिर लग्न :

2:33 PM से 4:03 PM

3- शाम में वृषभ स्थिर लग्न:

7:09 PM से 9:03 PM

4- देर रात में सिंह स्थिर लग्न:

1:36 AM से 3:50 AM

दुकान के लिए ​चर लग्न शुभ मुहूर्त

1- दोपहर में मकर चर लग्न:

12:46 PM से 2:36 PM

2- शाम को मेष चर लग्न

5:31 से 7:08 तक (सबसे श्रेष्ठ मुहूर्त)

publive-image

यह भी पढ़ें: Diwali 2025 Kab Hai: कब है दीवाली, 20 या 21 अक्टूबर, क्या है विश्व हिन्दू परिषद और पंडितों का मत, देखें सही डेट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article