Diwali News 2021 : दीपावली पर बन रहा चतुर्ग्रही योग इन 5 राशियों के लिए होगा खास, आप भी चैक कर लें अपनी राशि

Diwali News 2021 : दीपावली पर बन रहा चतुर्ग्रही योग इन 5 राशियों के लिए होगा खास, आप भी चैक कर लें अपनी राशि diwali-news-2021-chaturgrahi-yoga-being-made-on-deepawali-will-be-special-for-these-5-zodiac-signs-you-should-also-check-your-zodiac

Diwali News 2021 : दीपावली पर बन रहा चतुर्ग्रही योग इन 5 राशियों के लिए होगा खास, आप भी चैक कर लें अपनी राशि

नई दिल्ली। दीपावली हर बार Diwali News 2021 कुछ न कुछ खास लेकर आती है। इस बार भी दीपावली पर एक विशेष चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। जो इसे खास तो बनाएगा ही। साथ ही साथ ये विशेष 5 राशियों के लिए भी खास रहने वाला है। इस राशि के जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश भगवान की पूजा की जाती है। धन की देवी मां लक्ष्मी की श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करने से मातारानी की विशेष कृपा होती है।

यह चतुर्ग्रही योग होगा खास
ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस बार दिवाली के दिन चार ग्रहों की युति से चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। जिसमें सूर्य, बुध, मंगल और चंद्र एक साथ तुला राशि में रहेंगे। यह चतुर्ग्रही योग इन राशियों के​ लिए खास रहेगा। इस वजह से ये दीपावली इन तमाम राशियों के लिए बहुत शुभकारी साबित होगी। आइए जानते हैं कैसे।

मिथुन राशि —
इस राशि के पांचवे भाव में चतुर्ग्रही योग बनने से काफी लाभदायक होगा। इनकी बौद्धिक क्षमता विकसित होगी। साथ ही साथ करियर में नई ऊंचाइयां भी मिलेंगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी ये योग ज्यादा लाभकारी साबित होगा।

कर्क राशि —
इस राशि के चौथे भाव में चतुर्ग्रही योग बनने से इन्हें विशेष धन लाभ के योग बनेंगे। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी। साथ ही साथ वाहन खरीदने का योग भी बन सकता है। निवेश करने पर भी विशेष लाभ मिलेगा।

कन्या राशि —
कन्या राशि के दूसरे भाव में ये योग बनने से समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। अगर आप करियर को लेकर चिंति​त है तो आपको शुभ समाचार मिल सकता है। आप अपनी वाणी से भी लोग प्रभावित होंगे।

धनु राशि —
धनु राशि के ग्यारहवें भाव में ये योग बनने के कारण कहीं भी निवेश करेंगे लाभ होगा। व्यवसाय क्षेत्र से जुड़े लोगों को मुनाफा हो सकता है। इस राशि के जातकों को बड़ों से उपहार मिल सकता है।

मकर राशि —
इस राशि के दसवें भाव में यह ग्रहों युति होने से नौकरी में आ रही रुकावटें दूर होंगी। नौकरी पेशा लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए समय अच्छा है।

यह रहे मुहूर्त —
महा अमृत मुहूर्त — 4 नवंबर को रात 11:45 — 12:30 तक

दुकान में पूजन मुहूत —
स्वाती नक्षत्र — सुबह में 7:25 से 9:42

घर में पूजन मुहूर्त —
स्थिर लग्न — घर 6:11 से 8:7 मिनिट तक

चौघड़िया से —
लाभ चौघड़िया दोपहर 12 से 1:30
शुभ चौघड़िया शाम 4:30 से 6

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article