Diwali Muhurta 2021 : जानें घर और दुकान के लिए क्या—क्या हैं दीपावली के मुहूर्त

Diwali Muhurta 2021 : जानें घर और दुकान के लिए क्या—क्या हैं दीपावली के मुहूर्त diwali-muhurta-2021-know-what-are-the-auspicious-times-of-diwali-for-home-and-shop

Diwali Muhurta 2021 : जानें घर और दुकान के लिए क्या—क्या हैं दीपावली के मुहूर्त

नई दिल्ली। 4 नवंबर को दीपावली है। Diwali Muhurta 2021 इस दिन पूजा और घर की सजावट को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस दिन शुभ और स्थिर की गई पूजा हमें विशेष लाभ देती है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य घरों और दुकानों के लिए क्या—क्या मुहूर्त बता रहे हैं।

स्वाती नक्षत्र में होगा दुकानों का पूजन
पंडित रामगोविन्द शास्त्री के अनुसार दुकान का पूजन स्वाती नक्षत्र में करना बेहद शुभ माना गया है। इसके लिए  सुबह 7:25 से 9:42 तक का मुहूर्त शुभ रहेगा। तो वहीं घर के पूजन के लिए शाम 6:11 से 8:07 का मुहूर्त श्रेष्ठ माना गया है।

स्थिर लग्न भगवान विष्णु के लिए है शुभ
स्थिर लग्न भगवान विष्णु के ​पूजन के लिए खास माना जाता है। इस पूजन में अगर विष्णु का पूजन किया जाए तो विष्णु जी हर मनोकामनाओं को पूरा करते हैं।

महा अमृत मुहूर्त में हुआ था मां लक्ष्मी का जन्म
वैसे तो लक्ष्मीजी का पूजन चर और अमृत खास माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार मां लक्ष्मी का जन्म रात 11:45 बजे हुआ था। इसलिए इसे महा अमृत मुहूर्त कहा जाता है इस समय किया गया पूजन सबसे ज्यादा खास माना जाता है।

यह रहे मुहूर्त —
महा अमृत मुहूर्त — 4 नवंबर को रात 11:45 — 12:30 तक

दुकान में पूजन मुहूत —
स्वाती नक्षत्र — रात में 7:25 से 9:42

घर में पूजन मुहूर्त —
स्थिर लग्न — घर 6:11 से 8:7 मिनिट तक

चौघड़िया से —
लाभ चौघड़िया 12 से 1:30
शुभ चौघड़िया 4:30 से 6

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article