Govardhan Puja 2023: दिवाली के बाद इस दिन होगी गोवर्धन पूजा, 7 दिन तक क्यों भूखें रहे थे भगवान

Govardhan Puja 2023: दिवाली के बाद इस दिन होगी गोवर्धन पूजा, 7 दिन तक क्यों भूखें रहे थे भगवान, क्या आप जानते हैं इसके पीछे क्या कारण है।

Govardhan Puja 2023: दिवाली के बाद इस दिन होगी गोवर्धन पूजा, 7 दिन तक क्यों भूखें रहे थे भगवान

Govardhan Puja 2023 in Hindi: हिंदू कैलेंडर के अनुसार दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इसे कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाया जाता है। इस साल गोवर्धन पूजा 14 नवंबर यानि मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाने की परंपरा है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके पीछे क्या कारण है। यदि नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गोवर्धन पूजा में भगवान श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाते हैं। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहा जाता है। शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि भगवान ने गोवर्धन पर्वत उठा लिया था।

गोबर से बनते हैं गोबर्धन

आपको बता दें गोबर्धन पूजा में पहले गोबर से भगवान गोबर्धन की आकृति जमीन पर बनाई जाती है। फिर इसकी पूजा की जाती है। कई लोगों द्वारा इसे हल्दी से भी बनाया जाता है। आपको बता दें मथुरा वृंदावन में ये त्योहार विशेष रूप से मनाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बिना परिक्रमा के ये पूजन अधूरा माना जाता है। सो इस दिन गोवर्धन बनाना जरूरी होता है।

क्यों लगता है 56 भोग

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इंद्र देव के क्रोधित होने पर भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धनवासियों को भारी बारिश से बचने के लिए अपनी एक अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। इसलिए इस दिन का विशेष महत्व होता है। जब भगवान श्रीकृष्ण ने सात दिन पर्वत उठाया था। तो उस दौरान उन्होंने भोजन ग्रहण नहीं किया था। जब पर्वत को उतारा था तो मां यशोदा ने उन्हें एक दिन के 6 प्रकार के हिसाब से सात दिन के 56 भोग बनाकर खिलाए थे। इसलिए भगवान को 56 भोग लगाने की प्रथा है।

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

Dhanteras 2023: आज धनतेरस की रात से पांच दिन तक करें ये उपाय, पुत्रों सहित विराजेगीं मां लक्ष्मी!

Diwali Trending Watches 2023 : दिवाली के दिन आउटफिट के साथ पेयर करें ये फेस्टिव वॉच, लगेगीं सबसे हटके

Dhanteras Jhadu Pooja: आज राज पंचक में इस मुहूर्त में खरीदें झाड़ू, लक्ष्मी-कुबेर होंगे प्रसन्न, जानें झाड़ू पूजा विधि

Nov Panchak 2023: नवंबर में इस दिन से शुरू हो रहे हैं अग्नि पंचक, ​कब होंगे समाप्त

Ujjain Mahakal Diwali 2023: महाकाल के आंगन में दिवाली की शुरुआत, धनतेरस पर हुई विशेष पूजन-अर्चना

Govardhan Puja 2023 in Hindi, Govardhan Puja 2023 , bansal news, annkoot puja, jyotish

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article