Diwali Decration Ideas: दिवाली पर अपनाएं ये गेदें का फूल के क्रियटिव आइडिया, घर लगेगा सुंदर

दिवाली पर हर कोई घर को सजाता है।आज हम आपको गेदें के फूल के कुछ क्रिएटिव आईडिया बताएँगे जिनका इस्तेमाल से आप अपने घर भी सुन्दर बना सकती हैं।

Diwali Decration Ideas: दिवाली पर हर व्यक्ति अपने घर को सजाने के लिए उत्सुक रहता है। घर को सजाने के लिए बाजार साज-सजावट के सामान आते है। लेकिन अपने हाथों से बनी चीज़ों का मजा ही अलग होता है।

आज हम आपको गेदें के फूल के कुछ ऐसे क्रिएटिव आईडिया बताएँगे जिनका इस्तेमाल करके आप अपने घर को और भी सुन्दर बना सकती हैं।

गेंदे के फूलों का तोरन

publive-image

घर का मुख्य हिस्सा घर की दहलीज होती है। और परंपरा के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर तोरन लगाना शुभ होता है। ख़ास तौर पर अगर ये ताज़े फूलों का हो।

आप अपने घर पर गेंदे के फूल और आम के पत्तों का डिज़ाइन वाला शानदार तोरन बना सकतें हैं। जो शुभ भी होगा और आप घर को सुन्दर भी बनाएगा।
आपको बस गेंदे के फूलों और पत्तों को नीचे फोटो में दिए गए तरीका से बनाना है।

गेंदे के फूल की रंगोली

publive-image

आप दिवाली के दिन प्राकृतिक तरीके से घर में गेंदे के फूल के साथ अन्य फूलों की रंगोली बना सकतें हैं। पुराने जामने से ही घर पर फूलों की रंगोली बनाना दिवाली पर शुभ होता है।

आप किसी भी पैटर्न या डिज़ाइन की फूलों की रंगोली बना सकतें हैं। साथ गुलाब के फूल को भी मिला सकते हैं।

फ्लावर वॉल हैंगिंग्स

publive-image

आप अपने घर के लिविंग रुम की सजावट के लिए गेंदे के फूल के हैंगिंग्स बना सकतें हैं। ये हैंगिंग दिवाली के दिन आपके घर की खाली दीवारों को और भी सुन्दर बना देगा।

आप अपने घर की दीवारों के लिए गेंदे के फूल के साथ आर्टिफीसियल डेकोरेटिव आइटम्स को मिलकर एक नयी और फेस्टिवल का अहसास देने वाली वॉल हैंगिंग तैयार कर सकतें हैं।

इसके लिए आप गेंदे की फूल की माला के निचले हिस्से में आर्टिफीसियल घंटियां , डेकोरेटिव पीस लगाकर बढ़िया वॉल हैंगिंग बना सकतें हैं।

गेंदे के फूल का आसन

publive-image

दिवाली के दिन मुख्या रूप से गणेशजी और लक्ष्मी जी की पूजन होती है तो आप भगवान् गणेश और माता लक्ष्मी के लिए गेंदे के फूल और आम के पत्ते से सुन्दर आसन बना सकतें हैं।

इसके लिए आपको गेंदे के फूल और आम के पत्तों को गोलाकार में गुथना होगा।

मुख्य द्वार के लिए डेकोरेटिव पीpublive-image

गेंदे के फूल से आप घर के अंदरूनी दरवाज़ों में गेंदे के फूल की अलग अलग नाप की मालाओं से बहुत ही सुन्दर डेकोरेशन कर सकतें हैं। इसके लिए बस आपको गेंदे के फूल की मालाओं को छोटे से लम्बे क्रम में रखना है।

इसके बाद उनके नीचे तरफ प्लास्टिक की घंटियां जोड़ सकतें हैं। जो इन मालाओं को और भी सुन्दर बना देगा।

ये भी पढ़ें:

Dreams Meaning Before Diwali: सपने में जब दिखें ये 5 चीजें, तो समझो बरसने वाली है मां लक्ष्मी की कृपा

Jhumki Designs 2023: इस दिवाली ड्रेस के साथ पेयर करें ये 5 लेटेस्ट डिज़ाइन के झुमके

MP News: सिवनी में खाद्य विभाग की दबिश, जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट   

Diwali 2023: दिवाली पर इनका दिखना माना जाता है बेहद शुभ, मां लक्ष्मी के आने के हैं संकेत

MP News: जीतेश्वरी देवी पर SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज, मजदूर से बदसलूकी करने का वीडियो वायरल

DiwaliDecor, FestiveHome, DiwaliIdeas, CreativeDecor, DiwaliLights, FestivalOfLights, RangoliArt,DecorInspiration, DiwaliVibes, BeautifulHomes, Candle DecorHome Decoration

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article