Advertisment

Diwali 2024 Shubh Muhurat: 31 अक्टूबर को मना रहे हैं दीपावली, तो ये है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त

Diwali 2024 Shubh Muhurat: 31 अक्टूबर को मना रहे हैं दीपावली, तो ये है पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त

author-image
Preeti Dwivedi
Diwali-2024-Puja-Shubh-Muhurat

Diwali-2024-Puja-Shubh-Muhurat

Diwali 2024 Shubh Muhurat: पंचांग मतभेद के चलते इस बार दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दोनों दिन मनाया जाएगा।

Advertisment

अगर आप भी 31 अक्टूबर गुरुवार को दिवाली मनाने जा रहे हैं तो चलिए जानते ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से जानते हैं कि 31 अक्टूबर गुरुवार को दीपावली की पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त (Diwali ki Puja ka Sabse Shubh Muhrat) क्या है।

ये है दीपावली पर पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त

इस बार दीपावली का त्योहार यदि आप 31 अक्टूबर को मना रहे हैं तो आपको बता दें इस दिन पूजन के लिए आपको दो मुहूर्त मिलेंगे। पहला मुहूर्त शाम को स्थिर लग्न में आएगा। तो वहीं दूसरा मुहूर्त चौघड़िया के हिसाब से शाम को आएगा।

शाम को चौघड़िया मुहूर्त के अनुसार शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार शास्त्र संवत बात करें, तो 31 अक्टूबर को चतुर्दशी 2:59 है। जो प्रदोष अमावस्या पर पूरी रात्रि रहेगी।

Advertisment

दूसरे दिन प्रदोष काल (Pradosh Kaal ) में अमावस्या नहीं है इसलिए दूसरे दिन यानी 1 नवंबर को अमावस तिथि नहीं है। यही कारण है कि शास्त्र संवत दीपावली 31 अक्टूबर को ही मनाई जाएगी।

यानी दोपहर में 3 बजे से अमावस तिथि शुरू हो जाएगा। इसके बाद चौघड़िया के अनुसार शाम को 4:30 बजे से 9 बजे तक तीन मुहूर्त आएंगे।

घर पर पूजन का सबसे शुभ मुहूर्त

स्थिर लग्न: शाम 6:30 बजे से रात 8:15 बजे तक।

चौघडिया के अनुसार दीपावली पूजा का शुभ मुहूर्त

शाम चौघड़िया: शाम 4:30 से शाम 6 बजे तक

अमृत चौघड़िया: शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक

चर चौघड़िया: शाम 6:30 बजे से रात 9 बजे तक

यह भी पढ़ें: दिवाली पर धान की झालर: छत्‍तीसगढ़ के बाजार में सजी बाली की झूमर लुभा रही, जानें घर में क्‍यों है इन्‍हें सजाने की परंपरा

Advertisment
Diwali 2024 Puja Muhurat
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें