Diwali 2023: दीपावली पर क्या भगवान गणेश-लक्ष्मी के साथ ग्वालिन का पूजन है जरूरी, क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

Diwali 2023: क्या दीपावली पर भगवान गणेश-लक्ष्मी के साथ ग्वालिन का पूजन है जरूरी, क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य, इनके पूजन के पीछे क्या कारण है

Diwali 2023: दीपावली पर क्या भगवान गणेश-लक्ष्मी के साथ ग्वालिन का पूजन है जरूरी, क्या कहते हैं ज्योतिषाचार्य

Diwali 2023: दीपावली को कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में इस दिन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी होने को है। पर कई बार ऐसा होता है कि हम पूजन में निभाने वाली परंपराओं या नियमों को जाने बिना ही उनका पालन करते हैं। पर ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि ​किस चीज का क्या महत्व होता है। आपने अक्सर देखा होगा दीपावली के पूजन में गणेशजी और मां लक्ष्मी के साथ ग्वालिन की पूजा भी होती है। इनके पूजन के पीछे क्या कारण है, क्या इनका पूजन जरूरी है, चलिए जानते हैं।

मां लक्ष्मी के स्वागत करती हैं

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार जैसे किसी भी त्योहार पर स्वागत तैयारी के लिए हम घर के मुख्य द्वार पर सजावट करते हैं। ठीक उसी तरह मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए ग्वालिन स्वरूप लाई जाती हैं। जो सिर पर कलश या दिया रख कर मां लक्ष्मी का स्वागत करती हैं।

दूध, दही में मां लक्ष्मी का होता है वास

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो दूध, दही, खीर आदि में मां लक्ष्मी का वास होता है। ग्वालिन गौ माता की सेवा करने वालीं होती हैं। इसलिए ये मां लक्ष्मी के स्वागत रूप में दिए लेकर द्वार पर खड़ी होती हैं। यही कारण है कि मां लक्ष्मी के पूजन में ग्वालिन पूजन को भी महत्व दिया जाता है।

कहां रखना चाहिए ग्वालिन 

पूजन में प्रधान ईष्ट के रूप में तो भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का पूजन ही किया जाता है। पूजन स्थल पर चौक सजाकर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की प्रतिमा रखनी चाहिए। उनके आगे या बाजू में ग्वालिन को रखकर उनके दीपक जलाकर पूजन करना चाहिए। प्रथम पूज्य गणेशजी यानि कलश पूजन के बाद बाकी पूजा आरंभ करनी चाहिए।

दीपावली पूजन में रात में सोना माना जाता है वर्जित 

पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार दीपावली के दिन ऐसा माना जाता है कि रात को लक्ष्मी जी का आगमन होता है। इसलिए इस दिन सोना नहीं चाहिए।

Gold Testing Tips : त्योहारी सीजन में खरीदने जा रहे हैं सोना, असली है या नकली? घर बैठे मिनटों में ऐसे करें पहचान

Diwali Rangoli Design 2022 : ये रहे रंगोली के लेटेस्ट व आसान डिजाइन, मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए हो जाएं तैयार

Dahi Papdi Chaat Recipe: इस दिवाली घर पर बनाएं खट्टी-मीठी दही पापड़ी चाट, यहाँ है बनाने की आसान रेसिपी

Diwali 2023: दीपावली पर कर रहे हैं सफाई, आप भी जान लें, क्या करना है पुरानी मूर्ति का

Diwali 2023, Diwali 2023 in hindi, worship cowherds, Lord Ganesha-Lakshmi puja, Diwali tips for puja, hindi news, bansal news

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article