Diwali 2023: भारत ही नहीं इन 5 देशों में भी होती है दिवाली की धूम, जानें कौन से हैं वो देश

Diwali 2023: देशभर में दिवाली की रौनक देखने को मिल रही है। हर साल यह त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। दीपावली हिन्दुओं का एक

Diwali 2023: भारत ही नहीं इन 5 देशों में भी होती है दिवाली की धूम, जानें कौन से हैं वो देश

Diwali 2023: देशभर में दिवाली की रौनक देखने को मिल रही है। हर साल यह त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। दीपावली हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है, जिसकी धूम देश के हर कोने पर देखने को मिलती है।

यह पर्व हर साल कार्तिक माह ही अमावस्या को मनाया जाता है। इसी क्रम में इस बार 12 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा, जिसे लेकर देशभर में तैयारियां जोरों पर है। हालांकि, भारत इकलौता ऐसा देश नहीं है, जहां इस त्योहार की चहल-पहल देखने को मिलती है।

भारत के अलावा कई ऐसे दूसरे देश भी हैं, जहां धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाया जाता है। आज इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे ही देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दीपों के इस पर्व का उत्सव मनाया जाता है।

श्रीलंका

पड़ोसी देश श्रीलंका में भी इस त्योहार को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। यहां इस पर्व का खास महत्व है, क्योंकि यह महाकाव्य रामायण से जुड़ा हुआ है।

इस खास मौके पर लोग अपने घरों में मिट्टी के दीये जलाते हैं और एक-दूसरे से मिलते हैं।

मलेशिया

दीपावली के पर्व को मलेशिया में हरि दिवाली के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन यहां के लोग सुबह जल्दी उठकर पानी और तेल से नहाते हैं और फिर परंपरा के मुताबिक देवी-देवताओं की पूजा करते हैं।

इतना ही नहीं यहां दिवाली के मौके पर कई जगह मेले भी लगाए जाते हैं।

नेपाल

भारत के एक और पड़ोसी देश में भी यह त्योहार मनाया जाता है। भारत के अलावा नेपाल में भी दीपावली मनाई जाती है।

मिठाईयां बनाकर देवी-देवताओं की पूजा होती है और घरों को सजाया जाता है।

जापान

दिवाली का पर्व जापान में भी मनाया जाता है।

हालांकि, इसे मनाने का तरीका यहां थोड़ा अलग होता है। इस दिन यहां के लोग अपने बगीचों में पेड़ों पर लालटेन और कागज से बने पर्दे लटकाते हैं। बाद में इन्हें आसमान में छोड़ दिया जाता है।

इतना ही नहीं इस मौके पर लोग नाच-गाने के साथ ही बोटिंग का भी लुत्फ उठाते हैं।

थाईलैंड

जापान के अलावा थाईलैंड में भी दीपों का यह पर्व मनाया जाता है। हालांकि, यहां इस त्योहार को क्रियोंध के नाम से जाना जाता है।

इस मौके पर यहां केले की पत्तियों से दीये बनाए जाते हैं, जिन्हें रात में जलाया जाता है।

यह भी पढ़ें

MP Weather News: जल्द बदलेगा प्रदेश का मौसम, तापमान में आएगी गिरावट, ठंड का इंतज़ार होगा खत्म

Trigrahi Yog 2023: कन्या राशि में बनने जा रहा है त्रिग्रही योग, ये राशियां होंगी मालामाल

Aaj ka Rashifal: इस राशि के लिए नए कार्यों और नए संबंधों की शुरुआत के लिए दिन शुभ है, जानें अपना राशिफल

Mumbai Accident: बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर वाहनों की भिंड़त, हादसे में दो महिलाओं समेत 3 की गई जान

Viral Video: सड़क पर शख्स ने खतरनाक अंदाज में चलाया स्कूटर, वीडियो हुआ वायरल

Diwali 2023, भारत, दिवाली की धूम, श्रीलंका, मलेशिया, नेपाल, जापान, थाईलैंड

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article