Diwali 2023: दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लाएं ये 7 शुभ चीजें, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

दीवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में आप इन 7 शुभ चीजों को अपने पूजाघर में रखते है तो आपके लिए खुशियों के द्वार खुलते है।

Diwali 2023: दिवाली पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लाएं ये 7 शुभ चीजें, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Diwali 2023: जैसा कि, आने वाले दिनों में दीपों का त्योहार दीवाली आने वाली है जो इस साल कार्तिक मास की अमावस्या यानि 12 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन पर जहां पर मां लक्ष्मी और प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा की जाती है वहीं पर पूरे घर और आंगन को रंगोली औऱ दीपों से सजाया भी जाता है।

दीवाली पर ऐसी कई मान्यताएं मानी जाती है जिसे पूरा करने से आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है वहीं पर मनोकामनाएं पूरी भी होती है। ऐसे में दीवाली के दिन आप इन खास और शुभ 7 चीजों को अपने पूजाघर में रखते है तो आपके लिए खुशियों के द्वार खुलते है आइए जानते है-

दिवाली पर लाएं ये 7 शुभ चीजें

दिवाली के मौके पर आप घऱ में इन 7 शुभ चीजों को लाना या रखना समृद्धिदायक होता है आइए जानते है यहां...

1-लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

दिवाली के मौके पर पूजा के विधान में मां लक्ष्मी औऱ भगवान श्रीगणेश की मूर्ति को खरीदकर पूजा में रखें, इसे रखना सबसे शुभ माना जाता है। नियम के अनुसार हम जब पूजा करते है तो मां लक्ष्मी और गणेशजी खुश होते है, इसलिए मूर्ति खरीदकर जरूर लाएं।

लक्ष्मी गणेश की मूर्ति कैसे रखें। Laxmi Ganesh Murti is Best। Diwali Puja  Kaise Karen | diwali 2022 which lakshmi ganesh idol is good for home |  HerZindagi

2-नए वस्त्र

दिवाली के अवसर पर आप पूजा करने के स्थान पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति को पूजन करने के लिए स्थापित करने वाले है तो इसके लिए लाल नए वस्त्र पर रखना सही होता है। इस मौके पर पूजा करने के लिए नए वस्त्र पहनकर ही भगवान की पूजा की जाती है जो शुभ लाभ देता है।

Visarga Laal Kapda | लाल Vastra | प्लेन रेड क्लॉथ | मंगल, सूर्य, सूर्य पूजा  के लिए कॉटन रेड क्लॉथ | देवी आसन पूजा स्पेशल- 1 मीटर/ 1 पीस : Amazon.in: घर  और किचन

3-गोमती चक्र

दिवाली पर पूजा विधान की जगह अगर आप भगवान की पूजा में गोमती चक्र रखते है तो शुभ फल देता है इसे मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। घर में संपन्नता और सुख समृद्धि के लिए आपको दिवाली से पहले 11 गोमती चक्र खरीदकर घर में लाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी तो दिन अच्छे आएंगे।

Gomati Chakra Upay :गोमती चक्र के फायदे जानकर आप रह जाएंगे हैरान,सभी  समस्याओं का होता है इससे निदान - Gomati Chakra Benefits And Upay For Every  Problems Full Details In Hindi -

4-कौड़ी

दिवाली के मौके पर पौराणिक ग्रंथों के अनुसार , अगर पूजा स्थान पर आप कौड़ी को स्थान देते है शुभ फल देता है। इसे दीवाली पर घर में लाने के पीछे मान्यता है कि कौड़ी धन की वर्षा करती है। ऐसे में आप दिवाली से पहले कौड़ियों को खरीदकर घर ला सकते हैं, इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। इन्हें आप धन वाले स्थान तिजोरी में रखते है धन की कभी कमी नहीं होती है।

kaudi ke Upay: कौड़ी के कुछ उपाय करने से मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, मिलेगा  धन लाभ - kaudi ke Upay: Maa Lakshmi will be pleased by taking these 5  measures of cowry

5-नारियल

दिवाली के मौके पर शुभ चीजों में नारियल लाना लाभ देता है इसके लिए मान्यता भी है। मान्यता के अनुसार अगर आप दिवाली के दिन लाल रंग के कपड़े में 11 लघु नारियल को लपेटकर तिजोरी में रखते है तो सुख-समृद्धि लाता है।

नारियल के औषधीय गुण, नारियल के धार्मिक, पौराणिक, आयुर्वेदिक, वैद्यकी,  तांत्रिक गुण - InfoHindi.com

6-श्री यंत्र

दिवाली की पूजा में अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते है तो इसके लिए आप घर में पूजा के स्थान पर श्रीयंत्र की स्थापना कर पूजा कर सकते है। इसके लिए मान्यता है कि, श्रीयंत्र धन-वृद्धि का कारक होता है। इसके साथ आप कुबेर यंत्र को दिवाली के मौके पर ला सकते है जो शुभ फल देता है।

Shree Yantra Benefits: घर में श्री यंत्र रखते ही दौड़ी चली आएंगी मां  लक्ष्मी, जानें स्थापित करने का सही तरीका | Shree Yantra Benefits keep shri  yantra at home to get rich

7- 16 श्रृंगार के सामान

दिवाली के मौके पर मां लक्ष्मी की पूजा करने के लिए शुभ चीजों में 16 श्रृंगार सामग्री खरीदकर घर लाना शुभ देता है। 16 प्रकार के श्रृंगार के साथ अगर आप लाल रंग की साड़ी खरीदते है तो आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है जो लाभदायक होता है।

Reliable Matarani Solah Shringar 16 आइटम का सेट Shringar किट Matarani/Devi  Shringar सेट नवरात्रि पूजा के लिए, मल्टीकलर : Amazon.in: घर और किचन

ये भी पढ़ें

Ahoi Ashtami Recipe: अहोई अष्टमी व्रत पर बनाएं मीठे गुलगुले, ये रहा बनाने का सबसे आसान तरीका

Strange Stories of Temples: एक रात में बने हैं ये 4 मंदिर, जानें इनके पीछे का रहस्य

Festive Sale: इन 4 टैबलेट पर मिल रहा है बेहतरीन डिस्काउंट, जानिए डिस्काउंट ऑफर्स की पूरी डिटेल

Kaam Ki Baat: क्या है अनसेक्‍योर्ड लोन और सेक्‍योर्ड लोन के बीच का फर्क, जानिए जरुरी जानकारी

President Murmu: जलवायु परिवर्तन को लेकर राष्ट्रपति ने जताई चिंता, पढ़ें पूरी खबर

Diwali 2023, Deepawali Festival,  good things, Dharma, Maa Laxmii, Shreeyantra

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article