Diwali 2022 Baby Name : दीपावली पर आने वाला है नन्हा मेहमान, आप भी जान लें ये खास बेबी नेम

Diwali 2022 Baby Name : दीपावली पर आने वाला है नन्हा मेहमान, आप भी जान लें ये खास बेबी नेम

baby name

नई दिल्ली। एक पति—पत्नी Diwali 2022 Baby Name के जीवन का सबसे अहम astrology पल तब होता है जब उनके जीवन में आता है life style एक नन्हा मेहमान। इस पल को जीवन भर के लिए खास बनाता है उनका नाम। जिससे साथ उसे जिदंगी में एक पहचान मिलती है। उस नाम से उसे जीवन भर पुकारा जाता है। अगर ये नन्हा मेहमान दीपावली के दिन घर में दस्तक दे तो खुशियों में चार चांद लग जाते हैं। जानते हैं ऐसे ही कुछ खास नाम जो एंटिक होने के साथ—साथ कभी पुराने नहीं होते।

आइए देखते हैं दीपावली के मौके पर जन्‍मे बच्‍चों के लिए कुछ परफेक्‍ट नाम।

ये रहे लाड़ो के नाम — हिंदी में

अर्चिशा —
संस्कृत भाषा से निकले इस अर्चिशा नाम का अर्थ होता है प्रकाश की किरण। अपने जान के टुकड़े को अगर आप भी कुछ हट के नाम देना चाहते हैं तो ये नाम आपके लिए खास हो सकता है।

आर्या —
आर्या नाम देवी लक्ष्मी के कई नामों में से एक है। दीपावली पर धन की देवी मां लक्ष्‍मी की पूजा होती है। छोटी लक्ष्मी के स्वागत के लिए ये नाम खास हो सकता है।

दीया —
दीपालवी दीपों और रोशनी का त्योहार है। अगर आप भी इस दिन अपनी बेटी को नया नाम देना चाहते हैं तो उसे दीया नाम से पुकार सकते हैं।

कामाक्षी —
धन की देवी मां लक्ष्मी को कामाक्षी के नाम से भी जाना जाता है। अगर आपके घर भी दीपावली के दिन छोटी लक्ष्मी का आगमन होने वाला है तो उनका नाम कामाक्षी रखा जा सकता है। कामाक्षी एक ट्रेडिशनल नाम है।जिसका अर्थ खूबसूरत आंखों वाली लड़की भी होता है।

वर्तिका —
अगर दीपावली पर अपनी बेटी का नाम ‘व’ अक्षर से रखना चाहते हैं तो वर्तिका नाम से बेहतर और कोई नाम हो ही नहीं सकता। इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। वर्तिका नाम का मतलब होता है दीपक या दीया।

विति —
अगर आप भी अपनी बेटी का नाम एक प्रकाश के प्रतीक के रूप में रखना चाहते हैं तो उसके लिए यह नाम बहुत अच्छा रहेगा। यह नाम है विति। जिसका अर्थ होता है प्रकाश, रोशनी, अग्नि। आप अपनी प्‍यारी-सी बेटी को विति नाम दे सकते हैं।

आइए जानते हैं लड़कों के लेटेस्ट नाम —

अहान —
अगर आपके घर कुल के दीपक यानि बेटे ने जन्म लिया है तो उसे आप उसका नाम अहान रख सकते हैं। जिसका अर्थ होता है प्रकाश की पहली किरण।

अश्रिथ —
अगर आपने लाड़ले का नाम और अधिक खास बनाना चाहते हैं तो उसे ये नाम जरूर दीजिए। वो है अश्रिथ। अश्रिथ नाम की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से मानी जाती है। धन के देवता कुबेर को अश्रिथ नाम से भी पुकारा जाता है। धनतेरस या दीवाली पर जन्म लेने वाले बच्चे को यह नाम दे सकते हैं। अश्रिथ नाम का अर्थ होता है कि आश्रय प्रदान करने वाला या रक्षा करने वाला।

दिव्‍यांशु —
आप अपने बेटे को दिव्‍यांशु नाम भी दे सकते हैं। जिसका अर्थ होता है दिव्‍य प्रकाश। अगर आपके बेटे का नाम ‘द’ अक्षर से निकला है, तो आप उसे दिव्‍यांशु नाम दे सकते हैं।

नवतेज —
नवतेज एक ऐसा नाम हैं जो आपके बेटे के नाम को और खास बना देगा। इस नाम का अर्थ होता है नई रोशनी। अगर आपके बेटे का नाम भी ‘न’ अक्षर से निकाला है तो इस नाम को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

अग्निव —
अगर आप भी अपने बेटे का नाम कुछ हटके रखना चाहते हैं और उसकी शुरुआत अ से हुई है तो उसका नाम अग्निव में रखा जा सकता है। अग्निव नाम का अर्थ होता है रोशनी की तरह चमकदार।

जायन —
जायन वैसे सुनने में इस्‍लामिक लगता है पर इसे हिंदू मूल से निकाला गया है। इसका अर्थ होता है ईश्‍वरीय प्रकाश।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password