Image source: insta @divyankatripathidahiya
भोपाल: फेमस टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी सोनी टीवी (Sony Tv ) के लोकप्रिय धारावाहिक क्राइम पेट्रोल को होस्ट करती नजर आएंगी। एपिसोड का प्रोमो वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इस प्रोमो में दिव्यांका पोयटिक अंदाज में महिलाओं को अपने साथ होने वाले दुर्व्यवहार के खिलाफ जागने और कड़े कदम उठाने के लिए जागरुक (Aware) कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक क्राइम पेट्रोल की इस नई सीरीज में रेप, छेड़छाड़, चाइल्ड अब्यूज और मर्डर जैसे गुनाहों के बारे में दिखाकर लोगों को सतर्क व जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा।
निजी अखबार से बातचीत के दौरान दिव्यांका ने बताया कि महिलाएं बहुत समय से जागरुक नहीं रही हैं कि उन्हें जवाया जाता रहा है। ये एक तथ्य है कि उनकी उम्र को हमेशा दरकिनार कर दिया जाता है और हर दिन उन्हें एक अत्याचार से जूझना पड़ता है और इनमें से कुछ ही मामलों की शिकायत दर्ज की जाती है। आगे दिव्यांका कहती हैं कि क्यों महिलाओं को पीड़ित बनाया जा रहा है, उन्हें क्यों शर्मिंदगी का शिकार बनाया जा रहा है और उन्हें बहिष्कृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा निजी तौर पर कहूं तो कोई भी महिला इन चीजों की मांग नहीं कर रही है, ना ही वो ऐसा चाहती है। एक बहुत बड़ा गैप है जिसके बीच एक पुल का काम किए जाने की जरूरत है। यही वक्त की मांग है।
महिलाएं अपनी मदद खुद करने के काबिल- दिव्यांका
21 दिसंबर से शुरू होने जा रहे क्राइम पेट्रोल के बारे में बात करते हुए दिव्यांका ने कहा कि अब वो वक्त आ गया है कि जब हम महिलाओं को अपने सम्मान की मशाल अपने हाथों में उठाएं। हमें अपने बेटी-बेटों को ये समझाना बंद करने की जरूर है कि महिलाएं तो अबला नारी होती हैं और ये तो राजकुमार की जिम्मेदारी है कि वह उसे बचाकर ले जाए। महिला अपनी खुद की मदद करने के लिए हर मामलों में काबिल हैं।
भोपाल की पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने हाल ही में अपना जन्मदिन पति विवेक दहिया के साथ उदयपुर में मनाया। उनके पति ने उन्हें सरप्राइज दी। दिव्यांका के एक दिन पहले उनकी मम्मी नीलम त्रिपाठी का भी जन्मदिन था। जिसे भोपाल में सेलिब्रेट किया गया।