MP News: कमलनाथ के बंगले पर जिला पंचायत अध्यक्ष की पिटाई, पीड़ित ने कांग्रेस विधायक पर लगाया गालियां देने का आरोप

MP News: कमलनाथ के बंगले पर जिला पंचायत अध्यक्ष की पिटाई, पीड़ित ने कांग्रेस विधायक पर लगाया गालियां देने का आरोप

MP News

MP News. पूर्व सीएम कमलनाथ के छिंदवाड़ा (शिकारपुरा) स्थित बंगले पर शुक्रवार को बैठक से पहले ही कांग्रेस विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष में मारपीट हो गई। बताते हैं परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार पार्टी कार्यकर्ताओं का काम नहीं करने और दलाली करने को आरोप लगाया, तो दोनों में कहासुनी हो गई और देखते-देखते ही विवाद मारपीट तक पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद संजय पुन्हार ने कमलनाथ से भी शिकायत की है। वहीं विवाद के बाद विधायक वाल्मीकि बैठक में शामिल हुए बिना ही लौट गए।

सूत्र बताते हैं विधायक वाल्मीकि ने जिला पंचायत अध्यक्ष पुन्हार पर दलाली करने का और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का काम नहीं करने का आरोप लगाया। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि विधायक ने गालियां दीं। मैंने इसकी शिकायत कमलनाथ से भी की (MP News) है।

कमलनाथ ने बुलाई थी कार्यकर्ताओं की बैठक

जानकारी के मुताबिक पूर्व सीएम कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव में हार के बाद शुक्रवार को परासिया विधानसभा क्षेत्र की समीक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक में परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि और जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार भी मौजूद थे। सभी लोग पूर्व सीएम कमलनाथ के शिकारपुरा स्थित बंगले पर बैठे हुए (MP News) थे।

विधायक के आरोप पर भड़के पुन्हार

इसी दौरान विधायक सोहन वाल्मीकि ने संजय पुन्हार पर भाजपा में शामिल होने का आरोप लगाया और उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए। इस पर संजय पुन्हार भड़क गए। इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। नौबत मारपीट तक आ गई। आरोप है कि विधायक ने संजय पुन्हार की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने किसी तरह बीच-बचाव (MP News) किया।

विधायक वाल्मीकि ने कहा- मुझसे अभद्रता की

घटना के बाद परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि बैठक शुरू होने से पहले ही निकल लिए। हालांकि विधायक वाल्मीकि बताया कि ने मारपीट हुई है। संजय पुन्हार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कोई काम नहीं करते हैं। वे दलाली करते हैं।

पुन्हार पार्टी कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे थे

विधायक ने कहा कि वह हमारे कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे थे। हमने कहा था कि ऐसे लोगों को चिह्नित करना चाहिए, जिससे संगठन को कमजोर होने से बचाया जा सके। यही बात उन्हें बुरी लगी। हमने कमलनाथजी से कह दिया है कि ऐसे लोगों की संगठन में जरूरत नहीं है। अगर ऐसे लोगों को पार्टी में रखेंगे तो हम कांग्रेस में नहीं (MP News) रहेंगे।

पुन्हार ने कहा- राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते विवाद

पूरे मामले पर संजय पुन्हार ने कहा कि 'यह पार्टीगत मामला है। कमलनाथ जी की बैठक से पहले विवाद हुआ। मैं भी बैठक के लिए गया था। बार-बार विधायक जी अपशब्द कह रहे थे। इसी को लेकर विवाद हो गया। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते विवाद हुआ है। पार्टी फोरम का मामला है। किसी तरह की मारपीट नहीं हुई है। झूमाझटकी हुई (MP News)  है।'

ये भी पढ़ें: Indore News: इंदौर में तीन दिन से लापता बच्चे का शव खान नदी में मिला, बैंककर्मी पिता ने एक लाख रुपए रखा था इनाम

ये भी पढ़ें: Smart City पर बवालः भोपाल में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की दुर्गति से सांसद-विधायक नाराज, अफसरों ने किए करोड़ों बर्बाद

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article