Indore News: इंदौर में दो पक्षों में हुआ विवाद, चार थानों का पुलिस बल पहुंचा, भारी संख्या में जुटे लोग, डायल हंड्रेड के भी फोड़े कांच

Indore News: इंदौर में दो पक्षों में हुआ विवाद, चार थानों का पुलिस बल पहुंचा, भारी संख्या में जुटे लोग, डायल हंड्रेड के भी फोड़े कांच Dispute in two sides in Indore, police force of four police stations reached,

Indore News: इंदौर में दो पक्षों में हुआ विवाद, चार थानों का पुलिस बल पहुंचा, भारी संख्या में जुटे लोग, डायल हंड्रेड के भी फोड़े कांच

इंदौर। प्रदेश के इंदौर शहर में मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों के पक्षों के भारी संख्या में लोग जुट गए। विवाद इतना बढ़ गया कि चार थानों का पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। इस विवाद में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां भी उड़ीं। इतना ही नहीं यहां जुटे लोगों ने पुलिस की डायल हंड्रेड और नगर निगम की गाड़ियों के कांच भी फोड़ दिए। यह विवाद शहर के सदरबाजार क्षेत्र में हुआ है।

हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। भारी संख्या में पुलिस बल ने पहुंचकर स्थिति को काबू किया। बता दें कि प्रदेश समेत पूरा देश इस समय कोरोना जैसी भयानक महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में भी लोगों के विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इंदौर में कोरोना महामारी अपने चरम पर है। यहां विवाद के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की पूरी तरह धज्जियां उड़ाई गईं। हालांकि जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को तितर वितर कर दिया। महामारी के इस विकट दौर में भी लोग कोरोना के नियमों को अनदेखा करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article