पति के साथ सोना चाहती थी दो सौतन, हो गया विवाद, लगा दी आग

पति के साथ सोना चाहती थी दो सौतन, हो गया विवाद, लगा दी आग Dispute between two wives husband sets wife on fire vkj

पति के साथ सोना चाहती थी दो सौतन, हो गया विवाद, लगा दी आग

Kanker Crime : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से सनसनी फैला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति के साथ दो सौतन सोना चाहती थी लेकिन दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की पति ने अपनी दूसरी पत्नी के साथ पहली पत्नी को जिंदा जला देने का प्रयास किया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबरों के अनुसार पति और उसकी दूसरी पत्नी ने केरोसिन डालकर पहली पत्नी में आग लगा दी थी लेकिन महिला ने घर के पास बने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई। फिलहाल महिला की हालत गंभीर है। महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। वही महिला का पति और उसकी सौतन फरार है।

पति के साथ सोने को लेकर विवाद

मीडिया की खबरों के अनुसार पखांजूर के रहने वाले उज्जवल मंडल की 17 साल पहले सविता मंडल से शादी हुई थी। दोनों से उनके दो बच्चे भी है लेकिन शादी के कुछ साल बाद उज्जवल ने महाराष्ट्र की रहने वाली जबा मंडल से शादी कर ली और उसे घर ले आया। शादी के बाद पति की अपनी पहली पत्नी से विवाद हुआ लेकिन जैसे तैसे दोनों राजी हो गई और एक ही घर में रहने लगे। लेकिन 28 मार्च को सविता रात में अपने पति के साथ सोने के लिए बिस्तर लगा रही थी उसी दौरान उसकी सौतन जबा कमरे में पहुंच गई और बिस्तर बिछाने से मना कर दिया। जबा ने सबिता से कहा कि आज वह यहां सोएगी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। तभी उज्जवल ने सविता को डांट लगा दी। इसके बाद मामला और बढ़ गया। इसी बीच जेबा ने घर में रखा केरोसिन सविता पर डाल दिया और लाइटर से आग लगा दी।

महिला ने बचाई अपनी जान

जैसे ही सविता में आग लगी तो उसने चिल्लाते हुए घर के पास बने तालाब में कूदकर अपनी जान बचाई। महिला आग लगने से काफी झुलस गई है। उसका चेहरा भी काफी जल गया है। आग लगने की सूचना के बाद सविता के रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया वही पत्नी को आग लगाने के चक्कर में उज्जवल भी झुलस गया। फिलहाल सविता का अस्पताल में इलाज जारी है। वही पति अपनी दूसरी पत्नी के साथ फरार हो गया है। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article