Advertisment

‘गलत, खतरनाक’ विमर्शों को खारिज करें : संरा की मानवाधिकार मामलों की अधिकारी

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

संयुक्त राष्ट्र, आठ जनवरी (भाषा) संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार मामलों की शीर्ष अधिकारी ने अमेरिका के यूएस कैपिटल (संसद भवन) पर हुए हमले को नेताओं के लगातार तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने, हिंसा को भड़काने और घृणा फैलाने का परिणाम बताया है।

Advertisment

उन्होंने साथ ही कहा कि अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने ‘‘गलत एवं खतरनाक’’ विमर्श को वापस लें।

अमेरिका में एक अप्रत्याशित हमले में निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हजारों समर्थकों ने वाशिंगटन डीसी स्थित कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर हमला किया और पुलिस के साथ भी उनकी झड़प हो गई थी, जिसमें चार लोग मारे गए। हमला उस समय हुआ जब कांग्रेस में तीन नवम्बर को हुए चुनाव में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की जीत पर मुहर लगाने की संवैधानिक प्रक्रिया जारी थी।

संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकार मामलों की उच्चायुक्त मिशेल बाशेलेट ने कहा, ‘‘ हम यूएस कैपिटल में बुधवार को हुए हमले से बेहद दुखी है, जो नेताओं के लगातार तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने, हिंसा को भड़काने और घृणा फैलाने का परिणाम है।’’

Advertisment

बेशलेट ने चुनावी धोखाधड़ी के आरोपों का इस्तेमाल राजनीतिक भागीदारी के अधिकार को कमजोर करने के लिए किए जाने का जिक्र करते हुए कहा कि वह यह देखकर काफी खुश हुईं कि कार्यवाही बाधित करने के गंभीर प्रयासों के बावजूद प्रक्रिया जारी रही।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अमेरिका के राष्ट्रपति सहित सभी राजनीतिक दलों से इन गलत एवं खतरनाक विमर्शों को खारिज करने और अपने समर्थकों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील करते हैं।’’

भाषा निहारिका नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें