/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/dilip.jpeg)
मुंबई। दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार का आज (बुधवार) सुबह 98 साल की उम्र में निधन हो गया है। कुछ दिनों पहले सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने आखिरी सांसे अस्पताल में ही लीं। उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस, फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स पोस्ट शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1412628184885960704
https://twitter.com/ANI/status/1412670968934268932
दिलीप कुमार भारत के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर बुधवार को शोक जताते हुए कहा कि वह भारत के हृदय में हमेशा रहेंगे। कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘दिलीप कुमार उभरते भारत का इतिहास खुद में समेटे थे। अभिनेता के आकर्षण ने सभी सीमाओं को पार किया और पूरे उपमहाद्वीप में उन्हें प्यार मिला। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया। दिलीप साहब भारत के दिल में हमेशा जिंदा रहेंगे। उनके परिवार और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं
उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक बड़ा नुकसान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, "दिलीप कुमार जी सिनेमा लेजेंड के तौर पर हमेशा याद रहेंगे। उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके कारण कई पीढ़ियों के दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए थे। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक बड़ा नुकसान है। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना। RIP।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मशहूर फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर बुधवार को दुख जताया और कहा कि भारतीय सिनेमा में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। गांधी ने ट्वीट किया, ' दिलीप कुमार जी के परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। भारतीय सिनेमा में उनके अद्भुत योगदान को आने वाली पीढ़ियां याद करेंगी।' दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों और उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। दिलीप कुमार 98 वर्ष के थे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को अभिनेता दिलीप कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके निधन को बॉलीवुड में एक युग का अंत बताया। दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधावार सुबह निधन हो गया। वह 98 वर्ष के थे। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ हिंदी फ़िल्म जगत के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार जी का चले जाना बॉलीवुड के एक अध्याय की समाप्ति है। यूसुफ़ साहब का शानदार अभिनय, कला जगत में एक विश्वविद्यालय के समान था। वह हम सबके दिलों में ज़िंदा रहेंगे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि ।’’ हिंदी फिल्मों के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाने वाले दिलीप कुमार ने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने पांच दशक लंबे करियर में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’ तथा ‘राम और श्याम’ जैसी अनेक हिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।
एक संस्थान चला गया
अमिताभ बच्चन ने लिखा, "एक संस्थान चला गया..भारतीय सिनेमा का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, वह हमेशा दिलीप कुमार से पहले और उनके बाद रहेगा.. उनकी आत्मा की शांति के लिए मैं दुआ करता हूं और ईश्वर उनके परिवार को इस नुकसान को सहन करने की शक्ति दे। मुझे गहरा दुख हुआ है।"
हम अभिनेताओं के लिए वे हीरो थे
अक्षय कुमार ने लिखा, "दुनिया के लिए कई अन्य हीरो हो सकते हैं। हम अभिनेताओं के लिए वे हीरो थे। दिलीप कुमार सर भारतीय सिनेमा के एक पूरे युग को अपने साथ ले गए हैं। मेरी भावनाएं और प्रार्थनाएं उसके परिवार के साथ हैं। ओम शांति।"
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us